Namak ke upay: नमक के गजब के उपाय, दूर होगी दरिद्रता,गरीबी

नमक दिखने में बेहद साधारण दिखता है लेकिन इसकी असीमित शक्तियां इतनी है जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है| आज ओमांश एस्ट्रोलॉजी में नमक के अचूक और अनसुने उपाय लेकर प्रस्तुत है| अगर आप भी परेशानी में है तो जाने ये अनसुने और अचूक उपाय

हर रसोईघर में नमक बहुत आसानी से मिल जाता है खाने में नमक का स्वाद कम ज्यादा होने मात्र से खाने का स्वाद बदल जाता है| ओर वही हमारे शरीर में नमक की मात्रा कम ज्यादा हो जाए तो व्यक्ति का ब्लड प्रेशर तक प्रभावित हो जाता है यह तक की व्यक्ति को अस्पताल जाने तक की नौबत आ जाती है| आपके शरीर में किसी चोट के कारण सूजन आ जाए तो नमक की सिकाई से ठीक हो जाती है| बच्चे को नजर लग जाए या फिर घर में कोई नकारात्मकता आ जाए तो भी नमक के उपाय से लाभ प्राप्त होता हैं| नमक से गरीबी कैसे दूर करें आज कुछ खास उपाय आप जानेंगे, जिनको करने से धन की तंगी दूर होती है, रोग दूर होते है, घर के क्लेश या तनाव दूर होता है| तो आइए जानते है नमक के खास उपाय

बाजार में कई तरह के नमक मिलते है जैसे काला नमक, सेंधा नमक, समुद्री नमक, सादा सफेद नमक इत्यादि| नमक को राहु का प्रतीक भी माना जाता है,

नमक के शक्तिशाली उपाय: 

घर में नकरात्मक ऊर्जा है तो हफ्ते में दो दिन यानी की बुधवार ओर शनिवार के दिन नमक वाला पोछा लगाए, ऐसा करने से नकरात्मकता तो दूर होती है धन की प्राप्ति भी होती है|

बाथरूम में कांच की कटोरी में नमक भर कर रखने से बुरी शक्तियां दूर होती है |

अगर कोई रोगी है और रोग दूर नहीं हो रहा तो रोगी के सराहने के पास कांच के बर्तन में नमक भर कर रखें और हर सप्ताह बदले, और नमक को फ्लश कर दें, रोगी जल्दी स्वस्थ होने लगेगा|

दांपत्य जीवन में क्लेश: अगर आपके वैवाहिक जीवन में आए दिन झगड़ा या तनाव रहता है तो आप कांच की कटोरी में नमक भर कर बेडरूम में रख दे, और हर सप्ताह बदले पिछला नमक फ्लश कर दें|

मानसिक तनाव या डिप्रेशन में नमक का उपाय:

लगातार मानसिक तनाव या डिप्रेशन से गुजर रहे है स्नान के पानी में एक चुटकी नमक की डाल कर स्नान करें, आप देखेंगे कि दिनोदिन आप मानसिक तौर  पर मजबूत हो रहे है|

धन को आकर्षित करता है नमक:

आपको बुधवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर छोटे से पीले रंग की पोटली में सफेद नमक भर कर उस पोटली को मुख्य द्वार पर टांग से, जब नमक उड़ जाए तो फिर से ये प्रक्रिया दोहराए, धन तेजी से आपके घर की तरफ आकर्षित होगा|

सावधानियां: नमक को कभी भी रविवार, और गुरुवार के दिन न फेंके और न ही इसका पोछा लगाए|

Related posts:

2026 में कौन सी राशियाँ करोड़पति बनने की कगार पर? कौन सी राशि लगाएगी करोड़ों की छलांग?

मासिक दुर्गाष्टमी पर क्या दान करने से होती हैं धन की प्राप्ति ? नीम और तुलसी से अचानक धन वृद्धि उपाय...

पितृ पक्ष 2025 में कब है? जाने तिथि और उपाय

Somvaar ke upay 2025: किसी भी काम में नहीं मिल रही सफलता तो सोमवार के दिन करे ये उपाय!

Dhanu rashi:धनु राशि अक्टूबर 2025 मासिक राशिफल! मिलेगा लाभ और रिश्तों में खुशियां या फिर कोई चुनौती?

बुध दोष है आपकी तरक्की में रुकावट? ऐसे करे समाधान!

कपूर के चमत्कारी उपाय, राहु केतु के अशुभ प्रभाव होते है दूर, अपार धन प्राप्ति,

Kundli Milaan: शादी से पहले कुंडली मिलान क्यों है ज़रूरी ? जानिए ज्योतिष की अहम भूमिका! क्यों है?

विवाह में हो रही है देरी? विवाह में अड़चनें क्यों आती है? जल्द बजेगी शहनाई जानिए कारण और उपाय!

सिर्फ़ 3 मिनट रोज़ ये मंत्र पढ़ें? शनि दोष साढ़ेसाती ढैया के कष्ट होते है दूर!

नवरात्रि अष्टमी 2024 तिथि और उपाय

Tula Rashifal 2025: तुला राशिफल 2025

Leave a Comment