Shani dev: शनि की महादशा और साढ़ेसाती का व्यक्ति पर प्रभाव, और उपाय

शनि ग्रह की महादशा काफी कष्टकारी हो जाती है तब जब कुंडली में शनि खराब स्थिति में हो या पीड़ित हो| आज ओमान्श एस्ट्रोलॉजी के पाठकों के लिए ये जानकारी लेकर प्रस्तुत है| अगर शनि खराब होकर महादशा या साढ़ेसाती के रूप मे आते है तो क्या प्रभाव पड़ता है और क्या उपाय करने से लाभ मिलता है|

Shani Dev: शनि देव को नवग्रहों में न्यायाधीश की उपाधि दी गई है| जोकि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते है| व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से शनि शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं|

 

शनि की महादशा के प्रभाव : शनि की महादशा का प्रभाव व्यक्ति की कुंडली में अन्य ग्रहों के साथ युति होना या दृष्ट होना और विभिन्न भावों पर आधारित होता है| अगर कुंडली में शनि शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को कैरियर में उन्नति, व्यवसाय में सफलता, शिक्षा में सफलता और अच्छा स्वास्थ्य देता है|

 

शनि महादशा में शनि के नकरात्मक पहलू की बात करें तो अगर कुंडली में शनि पीड़ित है या नीच का होकर स्थित है तो व्यक्ति को रोग, आर्थिक तंगी, बेरोजगारी, परिवारिक क्लेश, मानसिक तनाव, कोर्ट कचहरी, शत्रु से परेशानी और कर्ज जैसी परेशानियां झेलनी पड़ती है|

शनि खराब हो तो व्यक्ति को नशे की बुरी लत लग जाती है और व्यक्ति गलत संगत में पड़ जाता है| बार बार नुकसान होते है, यहां तक कि व्यक्ति को धन का बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है| बड़ी बीमारी होना, घर में चोरी होना, कीमती सामान का खो जाना, मान सम्मान की हानि होना खराब शनि की महादशा के लक्षण है|

शनि की महादशा के उपाय:

• शनि के दुष्प्रभाव दूर करने के लिए हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करें.

• शुक्रवार रात्रि में काले चने भिगो दे और शनिवार के दिन सरसो के तेल में बनाकर गरीबों में बांटे

• शनिवार के दिन शनि भगवान के 10 नाम अवश्य पढ़े| और शनि स्त्रोत का पाठ करें|

• शनिवार के दिन दिव्यांग व्यक्ति को भोजन कराएं|

शनि की महादशा में सावधानी:

आपको स्त्री, बुजुर्ग, असहाय, जानवर, पशु को किसी प्रकार से हानि नहीं पहुंचानी चाहिए| घर के बड़े बुजुर्गो का मान सम्मान करें और स्त्री की मर्यादा का आदर करें| कर्मचारियो का मेहनताना पर्याप्त मात्रा में दें| झूठ बोलने से बचें| अनैतिक कार्यों और व्यसनों से दूर रहें| मांसाहार और शराब इत्यादि का सेवन करने से बचें| अपने कर्मों पर विशेष ध्यान रखने से आप शनि के कुप्रभावों से बच सकते है और जीवन में खुशहाली प्राप्त कर सकते हैं|

धन्यवाद

Related posts:

Chandra Grehan 2025: चंद्र ग्रहण 2025! सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव ?

Numerology Guide: नाम बदलने से बदल सकती है किस्मत! नाम में किया छोटा सा बदलाव कैसे चमका देता है भाग्...

August masik rashifal 2025: अगस्त माह का विस्तृत राशिफल (मेष से मीन तक)! जानिए आपकी राशि क्या कहती ह...

Diwali 2024:  कौन सी सही तिथि 31 या 1 को ? सही तिथि, मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय और महत्त्व

कुंभ राशि जनवरी 2026 राशिफल नया साल, नए अवसर और नई दिशा या फिर परेशानियां? जाने अभी!

मई 2025 में शनि की ढैया का कौन सी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव?

Somvar ke upay: सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीज़? खुल जाएगा भाग्य का ताला!

Yogini Ekadashi 2025 ; योगिनी एकादशी 2025 में कब है? जाने पूजा विधि और पौराणिक कथा!

कार्तिक मास 2024 की देव एकादशी: धन, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए ज्योतिषीय टिप्स

जनवरी में जन्मे लोग कैसे होते है? क्या जनवरी में जन्मे लोग सफल होते हैं? जानिए सच्चाई!

Pitra Dosh: पितृ दोष है कुंडली में? पहचानें इसके लक्षण और असर ! ऐसे में करें तुरंत ये उपाय?

Karwa chauth 2025: करवाचौथ 2025 कब है? नोट करे सही तिथि, पूजा विधि और उपाय!

Leave a Comment