Budh greh ke upay:

बुध का प्रभाव व्यक्ति के बिसनेस, नौकरी, वाणी ,बुद्धि, पर पड़ता है| यदि कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो ये व्यापार और कैरियर खराब करता है| व्यक्ति अपनी वाणी से अपने रिश्ते खराब कर देता है| गलत फैसले व्यक्ति से करा देता है जब बुध कमजोर या पीड़ित होकर कुंडली में स्थित हो जाए| समस्या है तो समाधान भी है| ओमान्श एस्ट्रोलॉजी के पाठको के लिए बुध से जुड़े अचूक उपाय लेकर प्रस्तुत है|

कुंडली में बुध मजबूत हो तो व्यापार में उन्नति होती है, नौकरी में तरक्की मिलती है| वाणी का प्रभाव अन्य व्यक्तियों पर अधिक पड़ता है| बुद्धि तेज होती है, जिससे सही निर्णय लेने क्षमता आती है| लेकिन जब यही बुध ग्रह कमजोर होता है, तो आपकी उन्नति में अड़चने पैदा करता है| धन की तंगी बनी रहती है| व्यक्ति चिंतित रहता है| व्यक्ति के चेहरे का तेज कम होता जाता है |निर्णय क्षमता कमजोर होती है, वाणी में दोष होता है| मानसिक क्षमता पर भी खराब बुध का असर पड़ता है| बुध जब दुर्बल होता है तो ये कई तरह के संकेत देता है|

बुध ग्रह के कमजोर होने के संकेत:

* जो व्यक्ति बात चीत करने में हकलाता है| अन्य लोगो को अपनी बात ठीक से समझाने में असमर्थ होता है|

* यदि आपके बाल अधिक संख्या में झड़ने लगे और नाखून टूटने लगे तो ये खराब बुध का संकेत होता है

* कैरियर में लगातार असफलता का सामना करना पड़ रहा हो या व्यापार में घाटा हो रहा है तो ये कमजोर बुध की निशानी है|

* यदि आपका मित्रो से बार बार वाद विवाद हो रहा है, ये भी खराब बुध का संकेत है|

* मौसी, बहन, बुआ, आदि से रिश्ते खराब हो तो ये भी खराब बुध का संकेत है|

आप पर झूठे कलंक लगना और मान सम्मान को ठेस लगना, ये भी खराब बुध के संकेत है

कमजोर बुध के उपाय:

* रात्रि में सोने से पहले थोड़ी सी मात्रा में फिटकरी का पाउडर दांतो पर लगा ले|

* प्रत्येक बुधवार को हरी मूंग दाल का दान करें|

* गणेश चालीसा का नित्य पाठ करें|

* बुधवार के दिन 9 वर्ष से छोटी कन्याओं को खीर खिलाए|

* हर बुधवार के दिन मां लक्ष्मी के मंत्र ” ॐ श्री श्रीए नमः ” का 108 बार जप करें|

इन उपायों को करने से आपको लाभ प्राप्त होगा|

Related posts:

Ravivaar ke upay: सूर्य को मजबूत करने के उपाय और क्या होते है सूर्य खराब होने पर लक्षण

शनि राशि परिवर्तन 29 मार्च 2025 जानें क्या पड़ेगा प्रभाव

Machhmani ke fayde : मच्छमणि के हैरान करने वाले फायदे| दुर्लभ मच्छमणि धारण करते ही असर

कामदा एकादशी 2025: कब है? जाने व्रत विधि, तिथि, अथाह धन प्राप्ति उपाय

शुक्रवार के दिन ज्योतिष के ये उपाय, रातोरात चमक जाती है किस्मत, कैरियर में तरक्की का उछाल

सूर्य को जल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां ? कहीं छिन ना जाए मान सम्मान और चेहरे की चमक!

सितंबर में जन्मे लोग कैसे होते हैं? सितंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव,भाग्यशाली अंक, रहस्य और अनसुने ...

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल, होगा बड़ा राशि परिवर्तन

Capricorn Rashifal 2025 : मकर जुलाई मासिक 2025 राशिफल! क्या कहते है सितारे?

कर्क राशि के जातक कैसे होते है

Mangal dosh: कही आप मांगलिक तो नहीं

Shubh Sanket: घर से निकलते समय कौन सी चीजें दिखें तो मिलते हैं शुभ संकेत ? 

Leave a Comment