Jyotish upay in hindi:

ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय है जिनको करने से व्यक्ति की परेशानिया दूर की जा सकती है, साथ ही सफलता प्राप्ति में भी ये उपाय कारगर होते है| कैरियर, नौकरी, व्यापार, और प्रेम में सफलता दिलाते है|

किसी भी व्यक्ति के भाग्य और कर्म में ग्रह नक्षत्रों का विशेष योगदान होता है, ग्रह अगर विपरीत है या पीड़ित हैं तो लाख कोशिशों के बावजूद व्यक्ति को सफलता प्राप्त नहीं होती| लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं जिनको करने से आपकी हर परेशानी दूर होती है| ये उपाय कैरियर, व्यापार, नौकरी और प्रेम में सफलता दिलाते है| इन खास उपायों को करने से घर में सुख शांति आती है, खासकर अगर आप धन की तंगी से जूझ रहे हैं तो भी ये ज्योतिष उपाय आपके लिए कारगर साबित होते है, तो आइए जानते हैं इन खास उपायों के बारे में|

* शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसो के तेल का दीपक जलाने से नौकरी में आ रही परेशानिया दूर होती है|

* अपने कार्य स्थल पर व्यापर वृद्धि यंत्र विधि पूर्वक स्थापित करने से धन लाभ प्राप्त होता है|

* रोजाना सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को देखकर रगड़े और तीन चार बार अपने चेहरे पर फेरे| ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली के ऊपरी भाग में माता लक्ष्मी, बीच में सरस्वती, और निचले भाग में भगवान विष्णु का वास होता है| ये बहुत शक्तिशाली उपाय है|

* परिवार में क्लेश है या तनाव है तो बुधवार ओर शनिवार के दिन घर में नमक का पोछा लगाएं|

* हर दिन चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डाले साथ ही ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करें, ऐसा करने से किस्मत चमकती है|

* हर दिन पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं और दीपक प्रज्वलित करने से सोया हुआ भाग्य जागता है|

* यदि धन और ऐश्वर्य चाहते है तो हर रविवार की रात को सिरहाने एक गिलास दूध रखे और सुबह किसी पौधे में डाल दें , ऐसा करने से धन प्राप्त होता है| सावधानी बरते की पौधा तुलसी का न हो|

* हर रविवार के दिन सूर्योदय के समय सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और इस जल में अक्षत डाले| मन ही मन सूर्य भगवान की आराधना करे|

* अगर दांपत्य जीवन में परेशानी या तनाव आ गया है तो रात्रि में तकिए के नीचे 2 कपूर के टुकड़े रख दे और सुबह इन टुकड़ों को घर से बाहर जला दें| लाभ प्राप्त होगा|

तो ये थे ज्योतिष के विशेष उपाय जिनको करने से व्यक्ति के जीवन से अशुभता दूर होती है| और व्यक्ति हर क्षेत्र में सफल होता है

Related posts:

Sawan pradosh vrat 2025 : सावन माह में प्रदोष व्रत कब है? परेशानियां होंगी छूमंतर! जानिए खास उपाय!

Laal kitaab: शुक्र मजबूत हो तो व्यक्ति बनता हैं धनवान, आजमाएं अनसुने उपाय

सुबह उठते ही पढ़े ये मंत्र! नहीं रहेगी धन दौलत यश प्रसिद्धि की कमी!

Tulsi ke upay: तुलसी के पत्तो को छू कर ये एक मंत्र बोले ,चमत्कारी फायदे

शनि राशि परिवर्तन 29 मार्च 2025 जानें क्या पड़ेगा प्रभाव

राहु केतु से मुक्ति के लिए करे ये चमत्कारी टोटके

कार्तिक मास 2024 की देव एकादशी: धन, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए ज्योतिषीय टिप्स

केतु कुंडली में शुभ या अशुभ? पहचानने का आसान तरीका! कैसे देता है केतु अपार धन?

Dhanteras 2025: धनतेरस 2025 में भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें! वरना घर से मुंह मोड़ लेगी मां लक्ष्मी!

सिर्फ़ 3 मिनट रोज़ ये मंत्र पढ़ें? शनि दोष साढ़ेसाती ढैया के कष्ट होते है दूर!

मकर राशि (Capricorn) : कैसा होता है मकर राशि के व्यक्ति का स्वभाव, गुण, और रहस्य , मकर राशि के लिए च...

नोट कर लें भगवान् राम के जन्मोत्सव की तारीख, और पूजा विधि

Leave a Comment