अक्सर आपने देखा होगा कि हमारे शरीर पर छोटे छोटे काले या लाल रंग के तिल होते है| ये तिल क्यूं होते है और क्या होता है इसके पीछे का मुख्य कारण| आज ओमांश एस्ट्रोलॉजी के पाठको के लिए ये जानकारी बेहद खास होने वाली है|

शरीर पर तिलों का रहस्य..

•चेहरे पर तिल का सीधा संबंध आपके भाग्य से होता है.

•गालों पर तिल आपके आकर्षण क्षमता को मजबूत करता है.

•नाक पर तिल होना दर्शाता है कि व्यक्ति अनुशासन प्रिय है ,ऐसे लोगो के जीवन में संघर्ष पूर्ण स्थिति रहती है.

•नाक के नीचे तिल का होना दर्शाता है कि व्यक्ति के काफी लोग पसंद करते हैं .

•आंख की पलको पर हो तो व्यक्ति भावुक होता है.

•कान पर तिल अशुभ माना जाता है .

•होंठो के नीचे तिल का होना गरीबी देता है.

•माथे पर तिल का होना आपको संघर्ष के बाद धनवान होना दर्शाता है .

•होंठो पर तिल है व्यक्ति को अक्सर प्रेम हो जाता है .

शरीर के अन्य अंगों पर तिल…

•दाएं कंधे पर तिल का होना व्यक्ति को तुनकमिजाज बनाता है.

•अंगुठे पर तिल हो व्यक्ति न्याय प्रिय, कार्यकुशल होता है.

•हथेली के बीचों बीच तिल हो और किसी पर्वत पर स्थित न हो तो ये संपन्नता देता है.

•तिल अगर पर्वत पर या उंगलियों पर हो तो दुर्भाग्य दर्शाता है.

•पैरो पर तिल व्यक्ति को घर से दूर रखता है और बड़ी सफलता दिलाता है .

•सीने पर तिल होना परिवारिक बाधाओं को देता है.

•पेट पर तिल हो तो व्यक्ति को धन तो मिलता है पर स्वास्थ्य खराब रहता है.

•तिल पर बाल हो तो शुभ नहीं होता.

•तिल बड़ा हो तो शुभ होता है .

•हल्के रंग का तिल सकारात्मक होता हैं.

लाल तिल का अर्थ…

काले तिल के अलावा शरीर पर लाल तिल भी होते है,

आइए आपको बताते है कि लाल तिल के क्या प्रभाव होते है …

•लाल तिल संपन्नता और दुर्भाग्य दोनों का प्रतीक होता है.

•अगर चेहरे पर हो तो वैवाहिक जीवन में दुर्भाग्य लाता है.

•अगर बाहों में हो तो आर्थिकी मजबूती लाता है .

•अगर सीने पर ये लाल तिल हो तो व्यक्ति विदेश जाता है

•अगर लाल तिल पीठ पर हो तो साहस के क्षेत्र में सफलता मिलती है

तिलों से जाने आपकी हर बात…

•गले पर तिल होने से व्यक्ति आराम तलब होता है

किसी भी व्यक्ति के शरीर पर 12 से ज्यादा तिल होना अच्छा नहीं माना जाता है

•12 से कम तिल का होना शुभ फलदायक है लेकिन शरीर के हर हिस्से पर मौजूद तिल का महत्व अलग होता है

* शरीर पर पाए जाने वाले मस्से होना भी तिल के समान ही फल होता है

* पुरुषों के शरीर पर दाहिने ओर तिल होना शुभ होता है

* महिलाओं के बाई तरफ वाले तिल शुभ और लाभकारी माने जाते है

तो ये थी जानकारी की तिलों का आपके शरीर पर होना क्या दर्शाता है

धन्यवाद

Related posts:

Guru gochar 2025-26: गुरु (बृहस्पति) गोचर किसे मिलेगा धन और तरक्की?

 ग्रहों का वक्री होना कैसे पहचानें? वक्री ग्रहों का कैसे होता हैं सीधा आप पर असर?

Amavsya 2026: अमावस्या के अनसुने उपाय! कौन से काम भूलकर भी न करें?

Kartik maas 2025: कार्तिक मास 2025 की सही तिथि, कार्तिक पूर्णिमा की तिथि, और विशेष उपाय!

कुंभ राशि जनवरी 2026 राशिफल नया साल, नए अवसर और नई दिशा या फिर परेशानियां? जाने अभी!

Diwali 2024:  कौन सी सही तिथि 31 या 1 को ? सही तिथि, मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय और महत्त्व

शनि दोष से मुक्ति के आसान उपाय! शनि साढ़ेसाती या ढैया से गुजर रहे हैं तो करे ये उपाय!

Mithun September 2025 rashifal: मिथुन राशि के लोगों के लिए कैसा होगा सितम्बर 2025 ?

Dhanu rashi:धनु राशि अक्टूबर 2025 मासिक राशिफल! मिलेगा लाभ और रिश्तों में खुशियां या फिर कोई चुनौती?

Kumbh rashi : कुंभ राशि दिसंबर 2026 कैसा रहेगा? जानिए विस्तृत जानकारी!

Kumbh Rashifal: कुंभ राशि अप्रैल 2026 मासिक राशिफल! कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए अप्रैल 2026? जानिए व...

पूजा करते समय सिर ढकना कितना ज़रूरी है ? परंपरा, ग्रहों और ऊर्जा का गहरा संबंध?

Leave a Comment