अमावस्या हिंदू पंचांग के हिसाब से हर महीने में आने वाली कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि होती है| अमावस्या तिथि का स्वामी पितृ देव को माना गया है इसीलिए इसे पितरों का दिन कहा जाता है|

अमावस्या के पीछे का रहस्य यह होता है की इस दिन चंद्रमा अपनी क्षीणता के उच्चतम स्तर पर होता है, और दिखाई देना लगभग बंद हो जाता है| कृष्ण पक्ष के दिनो मे आने वालीं तिथि दैत्यों के पक्ष में होती है क्यूंकि इन दिनों में असुरी शक्तियां सक्रिय हो जाती है| इनके सक्रिय होने के चलते ही अमावस्या के समय पर व्यक्ति के मन पर प्रभाव पड़ता है खासकर कमज़ोर भावुक मन के व्यक्तियो पर इसका अधिक प्रभाव पड़ता है|

अमावस्या 12 प्रकार की होती है:

1. सोमावती अमावस्या

2.भोमावती अमावस्या

3.मोनी अमावस्या

4. शनि अमावस्या

5. हरियाली अमावस्या

6.दिवाली अमावस्या

7.कुश गृहिणी अमावस्या

8. सर्वपितृ अमावस्या

बाकी 4 अमावस्या दान पुण्य और स्नान का महत्व रखने वाली होती है|

* अमावस्या के दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए|

* इस दिन किसी दूसरे के घर भोजन करने से बचे|

* किसी को अपशब्द न बोले|

* व्यर्थ के झगड़े से बचे|

•शरीर पर तेल न लगाएं|

•नाखून और सिर के बाल न काटे|

अमावस्या की पूजा के नियम और उपाय:

प्रात: काल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर के सुर्य देव को जल अर्पित करें| ऐसा करने से घर के क्लेश दूर होते है|

इसके बाद पीपल के वृक्ष की पूजा करें और परिक्रमा करें| पीपल की पूजा का अमावस्या के दिन विशेष विधान होता है क्योंकि पीपल पर देवी देवताओं का वास होता है|

भगवान विष्णु की पूजा करके पीले फूल , पीला वस्त्र, चंदन, कुमकुम अर्पित करें|

घी का दीपक जला कर भगवान विष्णु की आराधना करें| आपकी सारी चिंता दूर होती है|

आटे की गोलियां मछलियों को खिलाए, ऐसा करने से भाग्य उदय होता है|

शाम के समय लाल बाती वाला शुद्ध घी का दीपक जलाएं| धन के देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है|

ब्राह्मण को भोजन कराएं और जरूरतमंदों की सहायता करें|

ऐसा करने से आपके पितृ प्रसन्न होते हैं और आपको आशीर्वादित करते है| आपके जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा आ रही हो या पितृ दोष हो या बार बार असफल हो रहे हो तो ये सभी समस्याएं दूर होती है|

सावधानी: अमावस्या के चांद को देखने से बचें| अशुभ फल की प्राप्ति होती है|

मांसाहार ,शराब, प्याज,, बैगन, मसूर की दाल का सेवन बिल्कुल न करें|

Related posts:

Shukra ke upay: शुक्रवार को खीर में यह खास चीज़ डालें, गरीबी होगी दूर!

राशि के अनुसार जानिए आपका कौन सा दिन है शुभ?

सिर्फ 11 रुपए का ये उपाय बनाता है आपको अचानक अमीर ! देखिए आपकी किस्मत के दरवाजे कैसे खुलते है?

शनि कमज़ोर होने के लक्षण और शनि के उपाय

जब भगवान विष्णु ने खुद को पत्थर बना लिया क्योंकि…! जानिए धर्म का गहरा रहस्य!

2026 Rashifal: 2026 में कौन सी राशियां होंगी सबसे भाग्यशाली ! जानें आपकी राशि का भाग्यफल !

राहु की महादशा

हनुमान चालीसा पढ़ते हुए भूलकर भी ना करें ये गलती

August masik rashifal 2025: अगस्त माह का विस्तृत राशिफल (मेष से मीन तक)! जानिए आपकी राशि क्या कहती ह...

रक्षा बन्धन 2025 में कब है? "जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त "

सिर्फ़ 3 मिनट रोज़ ये मंत्र पढ़ें? शनि दोष साढ़ेसाती ढैया के कष्ट होते है दूर!

Meen Rashifal: मीन राशि सितंबर 2025 कैसा रहेगा? जानिए विस्तृत जानकारी!

Leave a Comment