Budh ke upay: कमजोर बुध न फंसा दे आपको आर्थिक तंगी में? जाने उपाय!

 

भारतीय वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, लेखन, शिक्षा, संचार और गणना का कारक माना गया है। यदि कुंडली में बुध शुभ स्थिति में हो, तो जातक को वाकपटुता, लेखन में दक्षता, तार्किकता, व्यवसाय में सफलता और अच्छी शिक्षा प्राप्त होती है। लेकिन जब यही बुध अशुभ या खराब स्थिति में होता है, तो यह अनेक मानसिक, शारीरिक और व्यवहारिक समस्याओं को जन्म देता है।आज ओमांश एस्ट्रोलॉजी अपने इस लेख में बताने जा रहे है कि अगर बुध खराब हो तो कौन से लक्षण होते है ओर साथ ही बुध से संबंधित उपायों के बारे में जानकारी लेकर प्रस्तुत है

बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकट स्थित ग्रह है और यह अत्यंत गतिशील तथा प्रभावशाली माना जाता है। इसका संबंध वाणी, गणित, लेखन, तर्कशक्ति, व्यापार, बुद्धिमत्ता, पत्रकारिता और संचार से है। राशि चक्र में बुध ग्रह कन्या और मिथुन राशि का स्वामी होता है और यह बुधवार का अधिपति है।

**स्वभाव:** सौम्य

**रंग:** हरा

**दिशा:** उत्तर

**मूल त्रिकोण राशि:** कन्या

**उच्च राशि:** कन्या

**नीच राशि:** मीन

 

बुध ग्रह का प्रभाव हमारे मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक और व्यावसायिक जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। जब यह ग्रह अशुभ स्थिति में होता है, तो व्यक्ति को अनेक प्रकार की बाधाएं झेलनी पड़ती हैं। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह आवश्यक हो जाता है कि कुंडली में बुध की स्थिति को जांचकर उचित उपाय किए जाएं।

खराब बुध के प्रभाव को दूर करने के लिए मंत्र जाप करे, व्रत रखें, दान करें, सकारात्मक सोच और सत्यता अपनाएं, बुध के अनुकूल रंगों और आहार-विहार को अपनाएं!

**खराब बुध के कारण कौन कौन से लक्षण उभर कर आते हैं!

बुध ग्रह जन्म कुंडली में कई कारणों से अशुभ या कमजोर हो सकता है, जैसे कि,

* पाप ग्रहों (राहु, केतु, शनि, मंगल) के साथ युति या दृष्टि

* नीच राशि (मीन) में स्थित होना

* शत्रु ग्रह की राशि में स्थित होना

* वक्री या अस्त होना

* द्वादश, अष्टम, या षष्ठ भाव में स्थित होना

* बुध की महादशा में पाप ग्रहों की अंतर्दशा होन

खराब बुध के प्रभाव से व्यक्ति के व्यवहार और जीवन में कई नकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलते हैं!

खराब बुध के कारण निम्नलिखित समस्याएं जीवन में उत्पन्न हो सकती हैं:

* याददाश्त कमजोर होना

* निर्णय लेने की शक्ति में कमी

* भ्रम की स्थिति रहना

* झूठ बोलने की आदत

* पढ़ाई में मन न लगना

* वाणी में कटुता या तुतलाना

* त्वचा रोग, एलर्जी, चर्म रोग

* नाक-कान-गले की समस्या

* हाथों में कंपन या कमजोरी

* मानसिक तनाव, सिरदर्द

* शिक्षा में बाधा

* करियर में स्थिरता का अभाव

* आर्थिक हानि

* कोर्ट-कचहरी के मामले

* पारिवारिक तनाव

* विवाह में विलंब

* सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी

* व्यापार में घाटा

* धोखा मिलना

* बार-बार नौकरी बदलना

* लोगों को बात समझाने में असमर्थता

* संवाद में गलतफहमी होना

**बुध को मजबूत करने के उपाय!

*बुध ग्रह के लिए उत्तम रत्न पन्ना है। इसे चांदी की अंगूठी में बुधवार को पहनें ! पहनने से पहले विद्वान ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

*हर बुधवार को व्रत रखें और हरे वस्त्र पहनें!

*हरे फल और मूंग का दान करें। हरे रंग की वस्तुएं जैसे हरा कपड़ा, मूंग दाल, पन्ना, हरी सब्जियां, तोता, कलम, किताब, दान करें।

*बुधवार को कन्या या ब्राह्मण को ये वस्तुएं देना लाभकारी होता है। हरे रंग का अधिक उपयोग करे! अपने दैनिक जीवन में हरे रंग का प्रयोग बढ़ाएं, घर के उत्तर दिशा को साफ और हरा रखें।

*बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए रोज़ हरे तोते को दाना डालें।

*घर में तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी नियमित सेवा करें।

*हरी सब्जियां और मूंग की दाल भोजन में शामिल करें।

*मांस-मदिरा, तंबाकू आदि से बचें। बुध वाणी और बुद्धि का कारक है, इसलिए सत्य बोलना आवश्यक है।

*रोज़ कुछ न कुछ लिखने का अभ्यास करें, जैसे डायरी लिखना जैसे कार्य आवश्यक होते हैं!

*दुर्गा सप्तशती का नित्य पाठ करें! कान छेदन कराएं!

* भगवान गणेश को प्रत्येक बुधवार दूर्वा भेंट करे!

*प्रत्येक बुधवार गोमाता को हरा चारा या हरा धनिया डाले!

बुध के बीज मंत्र का 108 बार जाप करने से खराब बुध के प्रभाव शांत होते है!

इस मंत्र का रोज़ 108 बार जाप करें, विशेष रूप से बुधवार को।

** ॐ बुधाय नमः

**ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः

इन मंत्रों का नित्य जाप करने से बुध की अशुभता में कमी आती है।

अगर ये उपाय श्रद्धा और नियमितता से किए जाएं तो निश्चित ही बुध ग्रह शुभ फल प्रदान करता है और जीवन में बुद्धिमत्ता, सफलता का संचार होता हैं!

Related posts:

ज्योतिष अनुसार चंद्रमा को बलवान बनाने के अचूक उपाय

ग्रहों की नजर हमारे रिश्तों पर? जानिए सच्चाई!

दान ही नहीं स्नान से भी दूर होते है ग्रहों के दोष, जानिए कैसे

हनुमान जी को तुलसी चढ़ाने से क्या होता हैं? जानिए कर्ज और रोग मुक्ति प्राप्ति उपाय

लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिल रही सफलता? जानिए ज्योतिष के अचूक उपाय , सफलता मिलती चली जाएगी

शुक्र होगा मजबूत ,धन की बरसात करती है शुक्र की महादशा

दायीं आँख फड़कना: शगुन या अपशगुन?

राहु - केतु के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए आजमाएं ये अनसुने उपाय

तांबे का कड़ा पहनते ही कैसे चमकता है भाग्य? किन लोगों को नहीं पहनना चाहिए?

बुरे दिनों से बचने के लिए 9 चमत्कारी टोटके , दुर्भाग्य होगा कोसों दूर!

शनि राशि परिवर्तन 29 मार्च 2025 जानें क्या पड़ेगा प्रभाव

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती 26 को या 27 मई ? शनि जयंती की सही तिथि कब है?