ओमांश एस्ट्रोलॉजी के पाठकों के लिए आज मकर राशि के जातक कैसे होते हैं गुण दोष की जानकारी लेकर प्रस्तुत है

राशि – मकर
स्वामी ग्रह – शनि
गुण – चर
तत्व – पृथ्वी
दिशा दक्षिण

जिन जातकों के जन्म के समय जन्मपत्रिका में चंद्रमा मकर राशि में स्थित हो तो व्यक्ति की राशि मकर होती है| मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है राशि चक्र में शनि को न्यायाधीष की उपाधि प्राप्त है|

मकर राशि के व्यक्ति:

मकर राशि के व्यक्ति न्यायप्रिय होते है| ये हर कार्य को विचार करने के बाद ही करते है| यदि कुंडली में शनि स्व राशि में स्थित हो तो व्यक्ति का रंग सांवला होता है|

अपनी बात के पक्के होते है| इनकी संकल्पशक्ति अधिक होती है| जिद्दी और कठोर स्वभाव के होते है| यदि शनि शुभ स्थिति में विराजमान नहीं है तो व्यक्ति क्रूर स्वभाव का हो सकता है|

मकर राशि के व्यक्तियो की स्मरण शक्ति मजबूत होती है| आर्थिक मामलों में सावधानी पूर्वक फैसले लेते है| खास बात ये है मकर राशि के व्यक्ति एक साथ कई कार्यों को करने में सक्षम होते हैं| अर्थात एक साथ कई काम करने में निपुण होते है| इनके नकरात्मकत पक्ष को देखे तो संदेह की स्थिति इनके मन में बनी रहती है|

मकर राशि के जातकों का जीवन संघर्षमय रहता है| लेकिन ये व्यक्ति अपने पारिवारिक दायित्वों का पालन करते है| अपने कर्तव्य के प्रति सजग होते है| हालांकि कभी कभार इनका आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है लेकिन खुद को वापिस से संभालते है|

मकर राशि के व्यक्तियो की मनोरंजन में रुचि रहती है| अक्सर अपने परिवार के साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यों में भाग लेते है| घूमना फिरना इन्हें काफी पसंद होता है|

योग और कसरत करना पसंद होता है, शरीर से दुबले होते है इनकी लंबाई औसत होती है| माथा सामान्य रूप से बड़ा होता है| आमतौर में इनके दांत बड़े होते है|

मकर राशि के जातकों के लिए नौकरी करना अधिक लाभदायक रहता है| वैज्ञानिक, गणितज्ञ, सेवक, अनुसंधानकर्ता, ठेकेदार आदि क्षेत्रों में सफल होते है|

मकर राशि वाले जातकों के लिए उपाय:

दिव्यांग व्यक्ति की सहायता करे|

शनि भगवान के 10 नाम हर शनिवार के दिन जपे|

Related posts:

Meen Rashifal: मीन राशि सितंबर 2025 कैसा रहेगा? जानिए विस्तृत जानकारी!

Diwali 2025: दिवाली 2025 में कब है? जानिए लक्ष्मी पूजन विधि और चमत्कारी उपाय!

Karwachauth 2025: करवा चौथ 2025 में कब है? जानिए सही तारीख, पूजा विधि, व्रत कथा !

सांप की अंगूठी पहनने के फायदे ,कैसे एक अंगूठी से अनेक फायदे प्राप्त होते है

Chandra dosh: चन्द्र ग्रह खराब होने के लक्षण और उपाय

शनि गोचर 2025: सभी राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर! शनि की साढ़ेसाती और ढैया का आपके धन और रिश्तों पर प्र...

Diwali 2026: दिवाली की रात का एक खास उपाय ! लक्ष्मी कुबेर दीपक जो चमका देगा आपकी किस्मत!

साल 2025 में कब कब लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण?

Guru purnima 2024: ये उपाय करना ना भूले, इसको करने से सफलता चूमती है आपके कदम

Kartik maas 2026: दीपदान क्यों है जरूरी? कैसे कार्तिक मास में जलाया दीपक आपके भाग्य को चमकाता है !

Shiv Pooja: संकट गरीबी रोगों से मुक्ति दिलाता है महामृत्युंजय मंत्र! सफलता और अथाह सुख के लिए जपे!

हल्दी के चमत्कारिक उपाय

Leave a Comment