Namak ke upay: हर व्यक्ति जीवन में सुख सुविधाओं की इच्छा रखता है| धन प्राप्ति की इच्छा भला किसको नही होती| इसके लिए व्यक्ति दिन रात मेहनत भी करता है फिर भी पर्याप्त मात्रा में धन प्राप्त नहीं कर पाता| इसके लिए ज्योतिष में समुद्री नमक से जुड़े कुछ उपाय बताए गए है| जिनको करने से न केवल खुशियां बढ़ती है साथ धन की आवन तेजी से होती है| वस्तु शास्त्र में भी नमक के उपायों को कारगर माना गया है| तो आज प्रस्तुत है नमक से जुड़े उपायों को लेकर, ओमाँश एस्ट्रोलॉजी अपने पाठको के लिए बेहद खास उपाय लेकर आए है जिनको करने से आपके जीवन से परेशानी दूर होती है| तो आइए जानते हैं|

नमक के उपाय तेजी से असर दिखाते हैं और पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती है| साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है| घर से क्लेश दूर होते है| पति पत्नी का तनाव दूर होता है| बुरी नजर हो या नकरात्मक शक्ति हो वो भी नष्ट होती है| नमक से जुड़े चमत्कारी उपाय और इसके लाभ के बारे में आइए जानते हैं|

  • * बुरी नजर का दोष खत्म होता है|
  • •धन की तंगी दूर होती है|
  • * वास्तु दोष दूर होता है|
  • * राहु केतु शांत होते है|
  • * रोग दूर होते है|
  • * मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है|

धन लाभ प्राप्ति: यदि धन की तंगी से जूझ रहे है, कर्ज हो गया है| तो ये उपाय बहुत शक्तिशाली है| घर के उत्तर पूर्व दिशा में कांच के ग्लास में नमक को पानी में डाल कर रखे और उसके पीछे लाल बल्ब लगा दें, जैसे ही ये पानी सूख जाए ये प्रक्रिया फिर से करें| आर्थिक स्थिति अच्छी होती जायेगी|

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु: तिजोरी में लाल छोटा सा कपड़ा बिछाएं और उस पर डली वाले नमक के कुछ टुकड़े रखे| कुछ दिनों में ये नमक उड़
जाएगा, आप फिर से नमक रखते रहे | इस उपाय को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है|

राहु केतु के बुरे प्रभाव को दूर करने हेतु: कुंडली में राहु केतु अशुभ होना व्यक्ति के लिए मुसीबतें खड़ी करते है| ऐसे में बाथरूम में कांच की कटोरी में नमक रख दें| कुछ दिनों के अंतराल पर ये नमक को फ्लश कर दें और फिर से नमक रखे ऐसा करने से राहु केतु के बुरे प्रभाव दूर होते है|

परिवार में क्लेश को दूर करने हेतु: इसके लिए सुबह घर के मुख्य द्वार पर नमक मिश्रित जल का छिड़काव करें| घर का क्लेश दूर होगा|

बुरी नजर दूर करने हेतु: जिस भी व्यक्ति को बुरी नजर हो एक मुट्ठी नमक उस व्यक्ति के सिर से 7 बार वार कर इस नमक को सिंक में बहा दें|

घर से नकरात्मक शक्ति को दूर करने हेतु: घर में हर बुधवार के दिन नमक का पोछा लगाए और ये पानी घर से बाहर फेंक दें|

सावधानी: गुरुवार और रविवार के दिन नमक को भूलकर भी न फेंके और न ही इसका पोछा लगाएं|

Related posts:

पितृ दोष क्या होता है और क्या है उपाय

ग्रह दोष से कैसे बिगड़ता है स्वास्थ्य? जानिए कैसे शिव के 1 मंत्र से मिलती हैं हर रोग से मुक्ति?

Vastu tips: मुख्य द्वार का वास्तु कैसे सुधारें? घर में सुख-समृद्धि के वास्तु नियम!

हर सोमवार करें ये 3 चमत्कारी उपाय! महादेव होते हैं प्रसन्न! संकटों से रक्षा और धन प्राप्ति उपाय! 

लाल किताब: राहु और केतु के अचूक उपाय

Gemini masik rashifal: मिथुन राशि के लिए अक्टूबर 2025 का मासिक राशिफल! करियर, स्वास्थ्य, प्रेम- संबं...

कौन-सी राशि के लोग सबसे अच्छे जीवन साथी साबित होते हैं? कौन सी राशि के लोग होते है परफेक्ट पार्टनर? ...

Namak ke Totke : नमक के चमत्कारी असरदार उपायों से बदलेगी क़िस्मत,जानिए कैसे

Shani Amavsya 2025: शनि अमावस्या 2025 में कब है?, बचकर रहे इन कार्यों से

सुबह उठते ही पढ़े ये मंत्र! नहीं रहेगी धन दौलत यश प्रसिद्धि की कमी!

लाल किताब के उपाय करते हैं तो हो जाएं सावधान: जानिए खास नियम?

Guru purnima 2024: ये उपाय करना ना भूले, इसको करने से सफलता चूमती है आपके कदम

Leave a Comment