ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को धन और ज्ञान का कारक माना जाता है| गुरु की महादशा 16 वर्ष तक चलती है|गुरु ग्रह की महादशा में व्यक्ति के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ते है आज जानेंगे ओमान्श एस्ट्रोलॉजी अपने पाठकों के लिए विस्तार पूर्वक गुरु ग्रह से संबंधित जानकारी लेकर प्रस्तुत है|

Guru ki mahadasha:

राशि चक्र की नवम ओर बारहवी राशि धनु और मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है| कर्क राशि गुरु को उच्च की राशि होती है व कर्क राशि के जातकों को गुरु हमेशा शुभ फल प्रदान करते है|
कुंडली में गुरु की मजबूत स्थिति हो तो व्यक्ति को जीवन में धन की कमी नहीं रहती| गुरु की शुभ दृष्टि व्यक्ति को रंक से राजा बना देती है| व्यक्ति ज्ञानी बनता है अच्छा सलाहकार बनता है और लोगो की सहायता करता है | आस्तिक होता है | शिक्षा संबंधी क्षेत्र में नाम कमाता है |

गुरु के अशुभ होने पर व्यक्ति पर क्या प्रभाव पड़ता है, जानते है:

गुरु की महादशा के प्रारंभ में गुरु की ही प्रत्यंतर दशा चलती है अगर देवगुरु बृहस्पति कुंडली में नीच के होकर स्थित हो जाए व्यक्ति कर्जदार हो जाता है ओर खराब गुरु की महादशाओं में व्यक्ति को अपमान का सामना करना पड़ता है| व्यक्ति क्रोधी हो जाता है ओर अपने सगे संबंधियों यहां तक कि अपनी पत्नी तक से संबंध खराब करता है| लगातार धन की हानि झेलते हुए व्यक्ति की सोच नकारात्मक हो जाती है|
गुरु ग्रह अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को रोग घेर लेते है. कुंडली में गुरु- शनि या गुरु- राहु या गुरु बुध की युति होती है तो व्यक्ति को अस्थमा, श्वास संबंधी रोग, गर्दन ,नाक या सिर दर्द के रोग हो जाते है| रक्त विकार, पेट का फूलना , लीवर संबंधी समस्याएं होती है|

Guru ke upay:

हर गुरुवार के दिन स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण करें, पीला कलावा कलाई पर बांधे.

चने की दाल और गुड गुरुवार के दिन गोमाता को खिलाए.

गुरुवार के दिन एक चुटकी हल्दी भगवान विष्णु या केले के पौधे पर चढ़ाए अपनी मनोकामना बोलते हुए करें.

गुरुवार के दिन पीले चंदन का तिलक अपने मस्तक पर करे.

केसर युक्त खीर का भोग भगवान श्री हरी को लगाएं फिर उस खीर का परिवार समेत सेवन करें.

लाभ प्राप्त होगा|

Related posts:

राहु क्यों बना देता है इंसान को राजा से रंक? अशुभ राहु के लक्षणों को पहचाने और तुरंत करें ये उपाय!

Libra: तुला राशि के लोग कैसे होते हैं? तुला राशि का अनसुना सच और खास बातें!

2025 में बुध का वक्री होना: किन बातों का रखे ध्यान? कौन सी राशियों को रहना होगा सावधान ?

Amavsya 2026: अमावस्या के अनसुने उपाय! कौन से काम भूलकर भी न करें?

राशि के अनुसार जानिए आपका कौन सा दिन है शुभ?

Chandra grehan: 3 मार्च को सिंह राशि में लगने वाला है चंद्र ग्रहण! किन राशियों की बढ़ सकती है टेंशन?...

तुला राशिफल साप्ताहिक :22 फरवरी से 28 फरवरी तक का भविष्यफल!

राहु - केतु के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए आजमाएं ये अनसुने उपाय

पितृ पक्ष 2025 में कब है? जाने तिथि और उपाय

Rahu ketu: कुंडली में पीड़ित राहु केतु आपकी जिंदगी में बुरा प्रभाव देते है, जाने इनसे बचने के उपाय

Kartik snan 2025 : कार्तिक स्नान 2025 कब है? कार्तिक स्नान क्यों है इतना खास? जाने तिथि, विधि! 

2025 वर्ष के जुलाई से दिसंबर तक के छह महीने! किन राशियों की चमकेगी किस्मत और कौन सी राशियां हो जाए स...

Leave a Comment