guruvarupaay.html

जगाएं सोया हुआ भाग्य

गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है| साथ ही गुरु ग्रह को समर्पित है| इस दिन कुछ खास उपाय करके व्यक्ति इस जगत के पालनहार श्री हरी की कृपा प्राप्त कर सकता है| हल्दी भगवान श्री हरी को बेहद प्रिय है| आज ओमाँश एस्ट्रोलॉजी अपने पाठको के लिए हल्दी से जुड़े कुछ विशेष उपाय लेकर प्रस्तुत है, जिनको करने से आपके जीवन की बड़ी बड़ी समस्याएं दूर होती हैं| तो आइए जानते हैं|

विवाह में विलम्ब हो रहा हो या धन की तंगी हो| कैरियर या व्यवसाय में उन्नति ना हो रही हो| हर कार्य में बाधा आ रही हो|

दांपत्य जीवन में क्लेश हो या जीवन में लगातार कष्ट मिल रहे हो| तो जरूर करें हल्दी से जुड़े ये उपाय|

हल्दी के उपाय

दांपत्य जीवन में सुख: अगर आपके वैवाहिक जीवन में समस्या बनी हुई है| तो आपको प्रत्येक गुरुवार के दिन  हल्दी की 2 गांठे पीले कपड़े में बांध कर केले के पेड़ के तने पर बांधे और साथ ही अपनी समस्या दूर करने की प्रार्थना करें|

गुरुवार के दिन जरूर करें:  जल में एक चुटकी हल्दी डाल कर केले के पेड़ की जड़ में डाले| साथ ही शुद्ध घी का दीपक जलाएं | ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें| ये उपाय करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती है

एक चुटकी हल्दी:  अगर आपके बनते कार्य बिगड़ रहे है या फिर  बाधा आती हैं तो गुरुवार के दिन एक चुटकी हल्दी भगवान विष्णु  को  अर्पित करें| आपके कार्य बिना बाधा के पूर्ण होते जायेंगे|

धन प्राप्ति हेतु: गुरुवार के दिन हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में बांध कर धूप दीप दिखा कर धन के स्थान पर रखे इससे धन में वृद्धि होगी और मान सम्मान भी बड़ेगा|

किसी खास कार्य के लिए:  किसी खास कार्य की पूर्ति हेतु जाते हुए हल्दी का तिलक गणेश जी को लगा कर फिर अपने मस्तक पर लगाने से कार्य सिद्धि होती है|

विवाह में देरी: विवाह में देरी हो रही है तो गुरुवार के दिन आटे के पेड़े पर हल्दी लगा कर गोमाता को खिला दे और केले जरूरतमंद लोगों में बांट दें|

guruvarupaay.html

Related posts:

Makar Rashifal December 2026: मकर राशि दिसंबर 2026  विस्तृत जानकारी! सफलता और सौभाग्य के संकेत !

जाने 2026 में नया वाहन लेने का शुभ मुहूर्त कब कब है?

Lucky zodiac signs 2026 : 2026 में सबसे ज्यादा पैसा किस राशि को मिलेगा? टॉप 5 राशियों की लिस्ट जारी...

Vrishabh rashi: . वृषभ राशि के लोगों का स्वभाव करियर, प्रेम और जीवन की सटीक भविष्यवाणी

शुक्र होगा मजबूत ,धन की बरसात करती है शुक्र की महादशा

Raksha bandhan 2025 upay : भाई के जीवन में सुख-समृद्धि लाने वाले 4 विशेष उपाय ! भाई के जीवन में आता ...

राहु की महादशा

ऐसे जातकों को नहीं मिलता पूजा पाठ का फल, क्या है इसके पीछे का रहस्य

मेष राशिफल 2025

Deepawali 2025: दिवाली 2025 के खास 5 दिन? नोट करे सही तिथि और पूजा विधि

Mesh Rashifal june: मेष मासिक राशिफल जून 2025 कैसा रहेगा?

परेशानियों से लगातार जूझ रहे है, तो 8 दिन करें ये उपाय, दूर होंगे संकट और परेशानियां, जानिए ज्योतिषी...

Leave a Comment