भक्त अपने भगवान को प्रसन्न करने के लिए हर प्रयत्न करता है| पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा पाठ करता है जिससे वो अपने ईश्वर को अपने प्रभु को प्रसन्न कर सके| आज ओमाँश एस्ट्रोलॉजी अपने पाठको के लिए ये बेहद खास जानकारी लेकर प्रस्तुत है| कलयुग में जाग्रत भगवान श्री बजरंगबली की आराधना करते हुए साधक जब हनुमान चालीसा का पाठ करते है तो उसमे कोई संदेह नहीं कि भक्त के बड़े बड़े संकट तो दूर होते है साथ ही कुंडली में बने हुए बड़े बड़े दोष भी समाप्त होते है|

व्यक्ति के जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा हो या तरक्की प्राप्त न हो पा रही हो| दांपत्य जीवन में क्लेश हो तो कैसे एक दिव्य पाठ हनुमान चालीसा जिसमे साक्षात श्री हनुमान जी का वास होता है | इसे पढ़ने से रोग दूर होते है| कर्ज दूर होते है| व्यक्ति का मनोबल बढ़ता है| व्यापार नौकरी में तरक्की प्राप्त होती हैं|

लेकिन ऐसी कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी होती है| कई बार हम हनुमान चालीसा का पड़ते हुए कुछ गलतियां करते है जिसके कारण हमे पर्याप्त फल नहीं मिल पाते|

हनुमान चालीसा पढ़ते हुए भूलकर भी ना करें ये गलती:

कभी कभी साधक हनुमान चालीसा को पढ़ते हुए आगे पीछे हिलते हुए पाठ पड़ता है| ये बहुत बड़ी गलती है| आगे पीछे हिलते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो आपकी एकाग्रता नही बन पाती| हनुमान चालीसा पढ़ते हुए एकाग्र भाव से स्थिर होकर पाठ पढ़ना चाहिए| ऐसे करने से व्यक्ति के भाव भी स्थिर होते है और आपको पूजा का फल अति शीग्र प्राप्त होता है|

हनुमान चालीसा पढ़ते हुए भूलकर भी बहुत तेज स्वर में पाठ नही करना चाहिए| बुदबुदाते हुए पाठ करने से पाठ की शक्तियां व्यक्ति के अंदर समाहित होती है| साधक ऊर्जावान होता है|

हनुमान चालीसा में अलग अलग पंक्ति का अपना एक विशेष महत्व है| इसीलिए सर्वाधिक शक्तिशाली हनुमान चालीसा का पाठ जल्दबाजी में बिल्कुल न करें|

हनुमान चालीसा पढ़ने की विधि:

साधक अपने खान पान और आचरण की शुद्धता का खास ध्यान रखें| हनुमान जी और उनके इष्ट श्री राम जी के चित्र की स्थापना करें. इसके बाद उनके समक्ष जल से भरा लोटा रखे| हनुमान चालीसा का पाठ करके श्री राम स्तुति पाठ अवश्य पढ़ें| पाठ के उपरांत जल को प्रसाद की तरह ग्रहण करें और घर में छिड़क दें| व्यक्ति के घर की नकरात्मक शक्तियां दूर होती हैं|

असाध्य रोगों को दूर करें:

अगर किसी असाध्य रोग से ग्रसित है तो 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें| और जल रोगी को पिला दे| रोगी का रोग शीघ्र दूर होता है|

कर्ज दूर करने के लिए:

कर्ज की स्थिति बन गई है तो और आप कर्ज में फंस गए हैं तो हनुमान मंदिर में लाल मसूर की दाल का दान करके हनुमान मंदिर में हनुमान जी के समक्ष पाठ करै| जल्दी ही कर्ज की समस्या दूर होगी|

Related posts:

परेशानियों से लगातार जूझ रहे है, तो 8 दिन करें ये उपाय, दूर होंगे संकट और परेशानियां, जानिए ज्योतिषी...

गुरुवार के दिन बिल्कुल न खरीदें ये ये चीजे,धन का नुकसान झेलना पड़ सकता है , मान सम्मान पर ठेस लगती ह...

Lucky zodiac signs 2026 : 2026 में सबसे ज्यादा पैसा किस राशि को मिलेगा? टॉप 5 राशियों की लिस्ट जारी...

पूजा करते समय सिर ढकना कितना ज़रूरी है ? परंपरा, ग्रहों और ऊर्जा का गहरा संबंध?

कार्तिक मास 2024 की देव एकादशी: धन, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए ज्योतिषीय टिप्स

कपूर के उपाय: अचानक आपको धनवान बनाते है कपूर के ये उपाय

Meen rashifal: मीन राशि वालों के लिए अक्टूबर 2026 लाएगा बड़े बदलाव | जानिए क्या क्या बदल जाएगा?

Meen Rashi: मीन राशि के लिए क्यों खास है 2026? क्यों यादगार रहेगा 2026 मीन राशि के लिए?

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह आपकी राशि पर क्या असर डालेगा चंद्रग्रहण? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल!

शुक्रवार के दिन ज्योतिष के ये उपाय, रातोरात चमक जाती है किस्मत, कैरियर में तरक्की का उछाल

Chaturmas 2025: चातुर्मास 2025 में कब से कब तक? भगवान विष्णु को प्रसन्न करते है ये उपाय! मिलेंगे अदभ...

केतु दे रहा है अशुभ फल,  केतु के अशुभ फल को कैसे समझें?

Leave a Comment