आज कुछ खास जानकारी लेकर ओमांश एस्ट्रोलॉजी अपने पाठको के लिए प्रस्तुत है, जिन्हें करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती है| नकरात्मक शक्तियां दूर होती है| घर का तनाव, क्लेश, धन की तंगी या कर्ज हो, दूर होते है जब आप ये खास बदलाव आपके घर में करते है| तो आइए जानते हैं|

तस्वीरों ओर रंगो का व्यक्ति के भाग्य और मन पर गहरा असर पड़ता है| तो आइए जानते है किस तरह का चित्र लगाने से जीवन में शांति, समृद्धि, खुशहाली के साथ साथ धन की वर्षा भी होती है|

कौन सी तसवीर बिलकुल ना लगाए:

महाभारत के युद्ध का चित्र, ताजमहल का चित्र, किसी की कब्र , कांटेदार पौधे का चित्र, डूबता हुआ जहाज या नाव, जंगली जानवरों के चित्र इत्यादि अगर आपने घर में लगाए हैं तो फोरन हटा दीजिए|
बंदर, सर्प, गिद्ध,कबूतर, बाघ, कोए, गरुड़, उल्लू, सुअर की तस्वीर भी बिल्कुल न लगाएं| ऐतिहासिक या पौराणिक तस्वीर लगाने से बचें| घर में स्थान स्थान में भगवान की तस्वीरे लगाने से बचे| इससे लाभ की बजाए हानि होती हैं| लगातार इन चित्रों के संपर्क में रहने से घर का विकास रुक जाता है, साथ ही सोच भी नकरात्मक होती है|

कभी भी परिवार के मृत व्यक्तियो का चित्र देवी देवताओं के साथ न लगाए|

घर में कहां कौन सा चित्र लगाने से सफलता आपके कदम चूमती है:

खुशहाल परिवारिक फोटो अतिथि कक्ष में लगाने से घर के तनाव और क्लेश दूर होते है|

राधा कृष्ण का सुंदर चित्र या हंसो के जोड़े का चित्र शयन कक्ष में लगाने से पति पत्नी के संबंधों में तनाव दूर होता है|

शंख, बांसुरी में से किसी एक का चित्र लगाने से लाभ प्राप्त होता है|

यदि शयन कक्ष अग्नि कोण में है तो शांत समुद्र का चित्र लगाए|

अपार धन प्राप्ति की इच्छा रखते है तो अतिथि कक्ष में सफेद हंस की बड़ी तस्वीर लगाएं|

घर में शांति और ज्ञान की बढ़ोतरी के लिए महात्मा बुध की तसवीर लगाने से ज्ञान बड़ता है|

यदि गलती से आपका शौचालय ईशान कोण में बन गया है तो ये काफी धनहानि कराता है ऐसे में बाहर की तरफ शेर का चित्र लगा दें|

रसोईघर में सुंदर फलों के चित्र लगाने से और साथ ही मां अन्नपूर्णा का चित्र लगाने से आपके घर में बरकत बनी रहेगी|

यदि संतान सुख से वंचित है तो शयन कक्ष में श्री कृष्ण के बाल स्वरूप का चित्र लगाएं| लाभ प्राप्त होगा|

Related posts:

Shiv Pooja Niyam : शिव पूजा से पहले जाने ये खास नियम

पैसा कमाने का शक्तिशाली मंत्र और उपाय! जानिए कुंडली में धन योग क्या है?

पितृ पक्ष 2025 में कब है? जाने तिथि और उपाय

हनुमान जयंती 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि 2024 तिथि: कौन सा उपाय करने से देवी प्रसन्न होती है, जानिए

मकर संक्रांति 2026: पुण्य काल, महापुण्य काल कब है! कौन सा दान है सबसे श्रेष्ठ? जानें अभी!

कपूर को ऐसे जलाने से होते हैं ढेरों फायदे! सप्ताह के इन 3 दिनों में जलाने से होते हैं चमत्कार

आज का राशिफल: कुंभ राशिफल 10 मार्च 2026 कैसा रहेगा?

Tulsi vivaah 2026 : जाने कि तुलसी विवाह कब है? जानिए संपूर्ण पूजा विधि शुभ मुहूर्त ! 

पूजा करते समय सिर ढकना कितना ज़रूरी है ? परंपरा, ग्रहों और ऊर्जा का गहरा संबंध?

पित्र दोष के लक्षण और क्या होता हैं इसका असर

 ग्रहों का वक्री होना कैसे पहचानें? वक्री ग्रहों का कैसे होता हैं सीधा आप पर असर?

Leave a Comment