shanidev.html

शनिवार को जन्मे लोग, क्यू आते है इनके जीवन में उतार चढ़ाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार  किसी भी व्यक्ति का जन्म जिस वार को होता है, उस वार के कारक ग्रह का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य पर पड़ता है| और ये प्रभाव जीवन भर रहता है| तो आज ओमाँश एस्ट्रोलॉजी अपने पाठको के लिए खास जानकारी लेकर प्रस्तुत है की शनिवार के दिन जिन लोगो का जन्म होता है, उन पर क्या प्रभाव देखने को मिलते हैं| तो आइए जानते हैं|

जैसा कि आपको लेख के शुरआत में बताया कि व्यक्ति के ऊपर जिस वार को वह पैदा हुआ है उसका प्रभाव  जातक पर पड़ता है| तो आइए जानते हैं शनिवार के दिन जन्मे व्यक्ति कैसे होते है|

शनिवार को जन्में व्यक्ति खर्च के मामले में कंजूस होते है| इन्हे जीवन में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिलते है| लेकिन अंत में जीत इनकी होती है| जीवन में जितने भी कष्ट आए ये विचलित नहीं होते| लेकिन जिद्दी स्वभाव के कारण अपने लक्ष्य के आगे डट कर खड़े रहते है| ये लोग जिस भी क्षेत्र में काम करते है उसमे दक्ष हो जाते है| वैसे तो ये लोग विज्ञान,कृषि, वाहन संबंधी, पुरातत्व के जानकर, जज, आईटी फील्ड, पत्थर से संबंधित कार्यों में सफलता हासिल करते है|

इन लोगो को अनेक प्रकार के रोगों से जूझना पड़ सकता है| जैसे कि नसों के रोग,हड्डी , गठिया, पथरी, जोड़ो का दर्द, कमर या पीठ दर्द या टांगो से जुड़ी बीमारियां इन्हे परेशान करती है|

ये अंतर्मुखी प्रतिभा के धनी होते है| योग्य होते हुए भी मान सम्मान कम प्राप्त होता है| ये लोग बुरे नहीं होते लेकिन लोग इन्हें अक्सर समझ नही पाते| ये एकांतप्रिय, प्रक्रतिप्रेमी, समाज सुधारक, दूसरो के हित में आवाज उठाने वाले और संघर्ष पूर्ण जीवन जीने वाले होते है| जीवन के आरंभ में अनेक कष्ट प्राप्त करते है, लेकिन इनका बुढ़ापा सुखमय होता है| शिक्षा के क्षेत्र में अक्सर अनेक बाधाए आती है|

 

शनिवार के दिन जन्मे जातकों का लकी नंबर:  3,6,9

 

लकी कलर: लाल और काला

 

लकी दिन: शनि और मंगलवार

 

शनिवार के दिन जन्मे व्यक्ति दूसरो की सहयता करने वाले होते है|

 

शनिवार को जन्मे व्यक्ति अगर गुस्से को काबू करना सीख जाए तो इनसे बेहतर कोई नहीं होता|

 

शनिवार के दिन जन्मे व्यक्ति करे उपाय:

 

शनिवार के दिन जन्मे जातकों को जीवन भर शनिवार के दिन पीपल वृक्ष पर सरसो के तेल का दीपक जलाना चाहिए|

 

पीपल पर जल चढ़ाने से जातक को धन लाभ और सफलता प्राप्त होती है

 

शनिवार के दिन 6 महीने में एक अंधविद्यालय में अपनी सामर्थ्य से अनाज वितरित करे| लाभ प्राप्त होगा|

Related posts:

Amavsya 2026: अमावस्या के अनसुने उपाय! कौन से काम भूलकर भी न करें?

Tulsi ke upay: तुलसी के पत्तो को छू कर ये एक मंत्र बोले ,चमत्कारी फायदे

Sawan 2025: सावन 2025 के तीसरे सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाए ये चमत्कारी पत्ते! महादेव होते हैं प्रसन्न...

2025 वर्ष के जुलाई से दिसंबर तक के छह महीने! किन राशियों की चमकेगी किस्मत और कौन सी राशियां हो जाए स...

होलिका दहन 2025 की रात करे ये चमत्कारी टोटके, पलट जाएगी किस्मत

Gemini masik rashifal: मिथुन राशि के लिए अक्टूबर 2025 का मासिक राशिफल! करियर, स्वास्थ्य, प्रेम- संबं...

Vrishabh rashi: . वृषभ राशि के लोगों का स्वभाव करियर, प्रेम और जीवन की सटीक भविष्यवाणी

छठ पूजा 2025 में कब है? नोट करे सही तिथि और पूजा विधि, पूजा की कथा और विशेष उपाय!

कपूर को ऐसे जलाने से होते हैं ढेरों फायदे! सप्ताह के इन 3 दिनों में जलाने से होते हैं चमत्कार

Sawan 2025: सावन 2025 और हरियाली तीज कब है? नोट करे सही तिथि और शुभ मुहूर्त और पूजा विधि!

Gupt Navratri 2025 :गुप्त नवरात्रि 2025 में कब है? जानिए क्या है अनसुने गुप्त उपाय?

Vrishchik rashifal: वृश्चिक सितंबर 2025 मासिक राशिफल ! जानिए कैसा रहेगा? विस्तृत जानकारी!

Leave a Comment