Budh greh ke upay:

बुध का प्रभाव व्यक्ति के बिसनेस, नौकरी, वाणी ,बुद्धि, पर पड़ता है| यदि कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो ये व्यापार और कैरियर खराब करता है| व्यक्ति अपनी वाणी से अपने रिश्ते खराब कर देता है| गलत फैसले व्यक्ति से करा देता है जब बुध कमजोर या पीड़ित होकर कुंडली में स्थित हो जाए| समस्या है तो समाधान भी है| ओमान्श एस्ट्रोलॉजी के पाठको के लिए बुध से जुड़े अचूक उपाय लेकर प्रस्तुत है|

कुंडली में बुध मजबूत हो तो व्यापार में उन्नति होती है, नौकरी में तरक्की मिलती है| वाणी का प्रभाव अन्य व्यक्तियों पर अधिक पड़ता है| बुद्धि तेज होती है, जिससे सही निर्णय लेने क्षमता आती है| लेकिन जब यही बुध ग्रह कमजोर होता है, तो आपकी उन्नति में अड़चने पैदा करता है| धन की तंगी बनी रहती है| व्यक्ति चिंतित रहता है| व्यक्ति के चेहरे का तेज कम होता जाता है |निर्णय क्षमता कमजोर होती है, वाणी में दोष होता है| मानसिक क्षमता पर भी खराब बुध का असर पड़ता है| बुध जब दुर्बल होता है तो ये कई तरह के संकेत देता है|

बुध ग्रह के कमजोर होने के संकेत:

* जो व्यक्ति बात चीत करने में हकलाता है| अन्य लोगो को अपनी बात ठीक से समझाने में असमर्थ होता है|

* यदि आपके बाल अधिक संख्या में झड़ने लगे और नाखून टूटने लगे तो ये खराब बुध का संकेत होता है

* कैरियर में लगातार असफलता का सामना करना पड़ रहा हो या व्यापार में घाटा हो रहा है तो ये कमजोर बुध की निशानी है|

* यदि आपका मित्रो से बार बार वाद विवाद हो रहा है, ये भी खराब बुध का संकेत है|

* मौसी, बहन, बुआ, आदि से रिश्ते खराब हो तो ये भी खराब बुध का संकेत है|

आप पर झूठे कलंक लगना और मान सम्मान को ठेस लगना, ये भी खराब बुध के संकेत है

कमजोर बुध के उपाय:

* रात्रि में सोने से पहले थोड़ी सी मात्रा में फिटकरी का पाउडर दांतो पर लगा ले|

* प्रत्येक बुधवार को हरी मूंग दाल का दान करें|

* गणेश चालीसा का नित्य पाठ करें|

* बुधवार के दिन 9 वर्ष से छोटी कन्याओं को खीर खिलाए|

* हर बुधवार के दिन मां लक्ष्मी के मंत्र ” ॐ श्री श्रीए नमः ” का 108 बार जप करें|

इन उपायों को करने से आपको लाभ प्राप्त होगा|

Related posts:

Kumbh rashi: कुंभ राशि सितंबर 2025 मासिक राशिफल! कैसा रहेगा सितंबर का महीना? जानिए विस्तृत जानकारी!

Vrishabh rashi: . वृषभ राशि के लोगों का स्वभाव करियर, प्रेम और जीवन की सटीक भविष्यवाणी

Kumbh Rashi: कुंभ मासिक राशिफल जून 2025 कैसा रहेगा?

2025 Navratri : 2025 की नवरात्रि तिथि और पूजा विधि ! नौ दिनों की साधना और दुखों का अंत!

Bada Mangal : बड़ा मंगल और पूर्णिमा का अद्भुत संयोग"! जानिए चमत्कारी उपाय?

पितृ दोष क्या होता है और क्या है उपाय

कपूर के उपाय: अचानक आपको धनवान बनाते है कपूर के ये उपाय

नवंबर 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों का मासिक भविष्यफल | जानिए किसका भाग्य चमकेगा!

Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि अक्टूबर 2025 मासिक राशिफल! कैसा फल देगा अक्टूबर 2025 ?

Nirjala Ekadashi 2024: 18 जून के दिन भगवान विष्णु की कृपा बरसती है जब आप ये खास उपाय करते है

घर में दरिद्रता आने के कारण और दरिद्रता दूर करने के उपाय

Vrishabh rashi october 2025 rashifal: वृषभ राशि अक्टूबर मासिक राशिफल विस्तृत जानकारी!

Leave a Comment