चन्द्र ग्रह अगर कुंडली में खराब हो तो व्यक्ति को अनेक प्रकार की समस्याएं होती है|ओमान्श एस्ट्रोलॉजी के पाठको के लिए आज चन्द्र ग्रह के लक्षण और उपायों के बारे में बताने जा रहे है| तो आइए जानते है |

चन्द्र ग्रह को मन और धन का कारक माना जाता है| भगवान शिव व्यक्ति की आत्मा है तो वही मां पार्वती आपका मन है| 12 राशियों में सूर्य की भांति चंद्रमा की भी एक ही राशि होती है| राशिचक्र की चौथे स्थान की राशि कर्क राशि पर चन्द्र का आधिपत्य होता है| इस राशि के अंतर्गत आने वाले व्यक्तियों पर चन्द्र के घटने बढ़ने के कारण व्यक्ति का मन बदलता रहता है यानी की अस्थिर रहता है|

चन्द्र ग्रह का प्रभाव:

सभी नवग्रहों का व्यक्ति के ऊपर अलग अलग तरह से प्रभाव पड़ता है| चन्द्र ग्रह के कारण व्यापार में उतार चढ़ाव, ग्रह क्लेश, शिक्षा के क्षेत्र में असफलता और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का सामना व्यक्ति को करना पड़ता है| ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है ये व्यक्ति के सीधे मन से संबंधित होता है| यहां तक कि चन्द्र दोष हो तो व्यक्ति को गंभीर बीमारियां घेर लेती है| व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाता है| मां को कष्ट होता है| खराब चन्द्र आर्थिक तंगी दे देता है| शराब जैसे व्यसनों का व्यक्ति सेवन करने लगता है| और बुरी संगत का शिकार हो जाता है| धन प्राप्ति के लिए व्यक्ति अनेक प्रकार की कोशिशें करता है लेकिन सफल नहीं हो पाता|
व्यक्ति का कैरियर सेटल नहीं हो पाता | गुस्सा अत्यधिक आता है | व्यक्ति क्रोध में आकर कई गलतियां कर बैठता है और बाद में पछताता है |

चन्द्र खराब होने के कारण:

व्यक्ति बुरे व्यसनों का आदि हो जाए, शराब जुए जैसी लत में पड़ जाना , मां के साथ दुर्व्यवहार करना और नास्तिक हो जाना भी चन्द्र दोष बनाता है|

कुंडली में यदि चन्द्र ग्रह के साथ राहु स्थित हो तो ग्रहण दोष बनता हैं| व्यक्ति को जीवन में धोखे काफी ज्यादा मिलते है| व्यक्ति की सोच नकारात्मक हो जाती है| हाथ में धन नहीं रूकता और संचय नहीं हो पाता|व्यक्ति का मन कभी कभी इतना कमजोर हो जाता है कि व्यक्ति के मन में आत्महत्या जैसे विचार आने लगते है|

चन्द्र के उपाय:

* चांदी की चेन गले में धारण करें.

* पंचामृत शिवलिंग पर प्रत्येक सोमवार को अर्पित करें.

* सोमवार के दिन ॐ सोम सोमेश्वराय नमः का 108 बार जप करें.

* चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें.

* पूर्णिमा के चंद्रमा को जल में बताशा और अक्षत डाल कर अर्घ्य दें.

धन्यवाद

Related posts:

Shani Amavsya 2025: शनि अमावस्या 2025 में कब है?, बचकर रहे इन कार्यों से

घर में रखी ये 10 चीज़ें ला सकती हैं गरीबी , और क्लेश! कौन सी चीजें लाती है अमीरी और खुशहाली?

कुंडली के पहले भाव में शनि का फल! लग्न में शनि शुभ या अशुभ? जानिए पूरा सच और उपाय!

Kumbh rashi : कुंभ राशि दिसंबर 2026 कैसा रहेगा? जानिए विस्तृत जानकारी!

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल, होगा बड़ा राशि परिवर्तन

हनुमान चालीसा पढ़ते हुए भूलकर भी ना करें ये गलती

इन 4 राशियों की लव लाइफ में आएगा भूचाल अगस्त में! क्या आप भी उनमें से हैं? 

शनि की साढ़ेसाती: जीवन में उथल पुथल या नई शुरुआत, जाने अनसुने उपाय

कपूर के उपाय, ज्यादा सोचते है, अनहोनी का डर सताता है, तो करें कपूर से जुड़े ये उपाय

तिल का शरीर पर होना शुभ है या अशुभ

हल्दी के चमत्कारिक उपाय

Somvaar ke upay 2025: किसी भी काम में नहीं मिल रही सफलता तो सोमवार के दिन करे ये उपाय!

Leave a Comment