tulsi-pooja-vidhi

तुलसी के उपाय 

तुलसी के पत्तो को छू कर ये एक मंत्र बोले ,चमत्कारी फायदे:

हिंदू धर्म में तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है| तुलसी धरती पर स्वर्ग का पौधा है| तुलसी के अंदर औषधीय गुण भी पाए जाते है| जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वह साक्षात श्री हरी की कृपा बरसती है| आज ओमाँश एस्ट्रोलॉजी अपने पाठको के लिए तुलसी के पत्तो के चमत्कारी उपाय लेकर प्रस्तुत है

Basil leaf benefits: जिस घर में तुलसी मां का वास होता है उस घर सुख समृद्धि हमेशा बनी रहती है| तुलसी के बिना पूजा पाठ सम्पूर्ण नही होता| भगवान श्रीं हरी की पूजा हो या हनुमान जी को तुलसी अर्पित करनी हो| तुलसी का अलग ही महत्व है| आमतौर पर घर में रामा और श्यामा तुलसी लगाई जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं तुलसी कई प्रकार की होती है|  तुलसी से असीमित आश्चर्यजनक लाभ प्राप्त होते है|

तुलसी के प्रकार:

तुलसी कुल 5 प्रकार की होती है|

* श्यामा तुलसी

* रामा तुलसी

* श्वेत तुलसी

* वन तुलसी

* नींबू तुलसी

श्वेत तुलसी: श्वेत तुलसी को विष्णू तुलसी के नाम से भी जाना जाता है| इस तुलसी में पुष्प श्वेत रंग के होते है| इसी कारण इसे श्वेत तुलसी कहा जाता है| इसका इस्तेमाल भगवान श्री हरी विष्णु जी की पूजा में किया जाता है|

वन तुलसी/ नींबू तुलसी:

इस तुलसी को जंगली तुलसी के नाम से भी पुकारते है|वही नींबू तुलसी के पेड़ के पत्तियां नींबू के पेड़ की तरह होती है| इसे प्रेहल्दा तुलसी भी कहा जाता है|

 

श्यामा तुलसी: इसके पत्ते गहरे बैंगनी रंग के होते है| श्याम रंग होने के कारण इसे श्यामा तुलसी कहा जाता है| ये तुलसी भगवान कृष्ण को बेहद प्रिय है इसीलिए इसे कृष्ण तुलसी भी कहा जाता है|

 

रामा तुलसी: इसके पत्ते हरे रंग के होते है ये तुलसी भगवान राम को अतिप्रिय है| रामा तुलसी के पत्ते मीठे होते है| इस तुलसी को घर में लगाना बेहद शुभ होता है| इसे लगाने से घर में लगातार तरक्की होती है|

 

तुलसी के पौधे पर कच्चा दूध गुरुवार और शुक्रवार को चढ़ाने से भाग्य सौभाग्य में बदलता है| कच्चा दूध एकादशी के दिन भी तुलसी पर चढ़ा सकते है, ऐसा करने से गरीबी दूर होती है|

 

सावन में लगाएं तुलसी का पौधा:

सावन माह में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है|

 

तुलसी का पौधा हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में लगाने से शुभता प्राप्त होती है|

तुलसी को पवित्र हाथो से ही छूना चाहिए| जब भी तुलसी के पत्ते आप तोड़े तो पहले तुलसी मां के समक्ष प्रार्थना करके निवेदन करके तोड़े|

तुलसी का पत्ता तोड़ते हुए बोले ये मंत्र:

तुलसी की पूजा और जल चढ़ाते हुए ये एक मंत्र बोलने से व्यक्ति के कष्ट दूर होते है| मंत्र है “ॐ सुभ्रदाए नम:”

तुलसी के उपाय:

हनुमान जी को ऐसे चढ़ाए तुलसी:  मंगलवार के दिन तुलसी के 11 पत्ते सीधे हाथ में 11 लेकर अपनी मनोकामना बोलते हुए हनुमान जी को अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है|

 

* तुलसी की पत्तियां सूख जाने पर स्नान के पानी में भिगो कर स्नान करने से  नकरात्मक शक्ति दूर होती है | साथ ही भगवान श्री कृष्ण के बालरूप की पूजा करते है तो तुलसी की सूखी पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं|

 

* तुलसी की सूखी पत्तियों को लाल कपड़े में बांध कर धन के स्थान पर रख दें, ऐसा करने से मां लक्ष्मी का स्थाई वास होता है| आर्थिक संपन्नता प्राप्त होती है|

 

* व्यापार में तरक्की के लिए तुलसी के पौधे पर पीला वस्त्र बांध कर व्यवसाय स्थल पर रख कर नियमित पूजा करने से दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की प्राप्त होती है|

Related posts:

राधा अष्टमी 2024: महत्त्व, तिथि ,विधि और ज्योतिष के अचूक उपाय

शनिवार को जन्मे लोग, क्यू आते है इनके जीवन में उतार चढ़ाव, क्यूं झेलना पड़ता है संघर्ष

धन की कमी नहीं रहेगी अपनाए 10 चमत्कारी टिप्स! अपार धन वृद्धि के अनसुने उपाय! 

Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि अक्टूबर 2025 मासिक राशिफल! कैसा फल देगा अक्टूबर 2025 ?

तिल का शरीर पर होना शुभ है या अशुभ

हल्दी का स्वस्तिक गुरु ग्रह को कैसे मजबूत करता है? गुरु गृह और स्वास्तिक का क्यों है मजबूत कनेक्शन?

अमावस्या के दिन करें ये 7 चमत्कारी उपाय, जागेगा सोया हुआ भाग्य | सावधान भूलकर भी ना करे ये काम!

Bhai Dooj 2025: भाई दूज 2025 में कब है? नोट करे सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि!

नवरात्रि अष्टमी 2024 तिथि और उपाय

Kanya Rashi: "कन्या मासिक राशिफल जून 2025"

Chaturmas 2025: चातुर्मास 2025 में कब से कब तक? भगवान विष्णु को प्रसन्न करते है ये उपाय! मिलेंगे अदभ...

मई 2025 में शनि की ढैया का कौन सी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव?

Leave a Comment