लाल किताब में शुक्र से सम्बन्धित देवी लक्ष्मी को माना गया है| तो आज ओमांश एस्ट्रोलॉजी के पाठको के लिए शुक्र के कुछ अनसुने उपाय लाए है, जिनको करने से आप धनवान और आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक बनते है| तो आइए जानते है की लाल किताब इस संबंध में क्या कहती हैं|

ग्रहों की चाल हमारे जीवन में सकारात्मक और नकरात्मक प्रभाव डालते है| शुक्र ग्रह जीवन में प्यार, विवाह, सांसारिक सुखों के लिए माना जाता है| शुक्र के बुध, शनि, और केतु मित्र है तो वही सूर्य, चंद्रमा और राहु शत्रु होते है| मित्र ग्रहों के साथ होने से शुक्र शुभ फल प्रदान करता है|

अशुभ शुक्र की निशानी: 

अगर कुंडली में शुक्र के साथ राहु स्थित है या शुक्र की राहु से युति बन रही है तो स्त्री और दौलत का असर खत्म हो जाता है|शनि खराब हो तब भी शुक्र बुरे प्रभाव देता है| कुंडली में और भी कई कारण और स्थितियां होती है जिनसे शुक्र खराब या कमज़ोर होता है| व्यक्ति के अंगूठे में दर्द बना रहता है| त्वचा में विकार और पत्नी से अनावश्यक तनाव उत्पन्न होता है| वैवाहिक जीवन में भी बाधा आती है| जीवन में सुख सुविधाओं की तंगी होती है| व्यक्ति के चेहरे का आकर्षण खत्म हो जाता है|

शुभ शुक्र के संकेत:

व्यक्ति की आकर्षण शक्ति और आत्म विश्वास गजब का होता है| स्त्रियां स्वतः ही आकर्षित होती है| व्यक्ति साधन सम्पन्न होता है| व्यक्ति ऐशो आराम में जीवन बिताता है| वैवाहिक जीवन सुखद होता है|

सावधानियां: अगर आपका शुक्र कमज़ोर है तो आपको रोजाना की दिनचर्या में कुछ बदलाव की आवश्यकता होती है, जैसे की आपको सुबह उठ का स्नानादि करके तैयार हो कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए| पुरुष है तो अपनी शेव रोजाना करे| खटाई का सेवन बिल्कुल न करे| स्त्री है तो अपने बालों को संवार कर रखें| घर को साफ सुथरा रखने से भी शुक्र मजबूत होता है|

शुक्र के उपाय:

* हर शुक्रवार स्नान के पानी में भीगी हुई हरी इलायची का जल मिला कर स्नान करें|

* हर शुक्रवार के दिन सुबह स्नान के बाद ” ॐ श्री श्रीयें नमः” का 51 बार जप करें और साथ ही श्री सूक्तम का पाठ करें|

* मिट्टी के घड़े पर लाल रंग करें मौली लपेटे अब इसमें नारियल रखकर बहते पानी में प्रवाहित करें|

* शुक्रवार के दिन शाम के समय दही का दान करें|

* हर शुक्रवार इत्र अवश्य लगाएं| लाभ प्राप्त होगा|

तो ये थी शुक्र संबंधित जानकारी| और लाल किताब के बेहद प्रभावकारी उपाय, जिनको करने से आप लाभान्वित होंगे|

धन्यवाद|

Related posts:

राहु किससे डरता है? कौन-से देवता का उपाय इसे करता है शांत ?

मई 2025 में शनि की ढैया का कौन सी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव?

Shani: शनि का कुंडली के सप्तम भाव में फल? जानिए प्राचीन उपाय!

Chandra Grehan 2025: चंद्र ग्रहण 2025! सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव ?

Vrishabh Rashi : वृषभ राशि के लिए जून 2025 मासिक राशिफल कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2025

Guru ki mahadasha: गुरु की महादशा का क्या प्रभाव पड़ता है, नीच गुरु को मजबूत करने के उपाय

Yogini Ekadashi 2025 ; योगिनी एकादशी 2025 में कब है? जाने पूजा विधि और पौराणिक कथा!

Sawan 2025: सावन 2025 के तीसरे सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाए ये चमत्कारी पत्ते! महादेव होते हैं प्रसन्न...

Shiv Pooja Niyam : शिव पूजा से पहले जाने ये खास नियम

Shubh Sanket: घर से निकलते समय कौन सी चीजें दिखें तो मिलते हैं शुभ संकेत ? 

राहु केतु से मुक्ति के लिए करे ये चमत्कारी टोटके

Leave a Comment