कर्ज एक ऐसा बोझ है जो एक बार चढ़ जाए तो उतारना मुश्किल हो जाता है| हमारे घर के बुजुर्ग हमेशा से कर्ज न लेने की सलाह देते है| आज ओमांश एस्ट्रोलॉजी के पाठकों के लिए बेहद खास उपाय लेकर आएं हैं, जिनको करने से आप कर्ज से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं|

व्यक्ति के व्यापार का ठीक से न चलना या नौकरी में तरक्की का न होना इसका मुख्य कारण बनता है| आय के स्त्रोत न होना, और बार बार असफलता का मुंह देखना पड़े तो भी व्यक्ति को कर्जवान होने में देर नहीं लगती|

आज के आधुनिक युग में सुख सुविधाओं को जुटाने के चक्कर में व्यक्ति कर्ज जैसी समस्याओं में घिर जाता है| अपनी आय कम होना और परिवार की जरूरतों को पूरा करना भी कर्ज का बोझ बनाता है| कुंडली में ग्रहों का खराब होना भी मनुष्य पर प्रभाव डालता है| व्यक्ति जो भी कमाता है उससे अधिक जरूरते होती है, ऐसे में व्यक्ति कर्जवान होता है|
कुंडली में मंगल, सूर्य, बृहस्पति जैसे ग्रहों के खराब या अस्त होने से भी कर्ज की स्थिति बनती है| लाख प्रयत्न करके भी व्यक्ति कर्ज से निकल नही पाता|

कैसे लाल मसूर की दाल और ज्योतिषीय उपाय करके हमे कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं| तो आइए जानते हैं|

1. लाल मसूर की दाल का दान करने से कुंडली में सूर्य और मंगल को मजबूत होते है, ऐसे में व्यक्ति की आय में बढ़ोतरी होती है|इसीलिए मंगल वार और रविवार के दिन मसूर की दाल का दान करे|

2. हर मंगलवार के दिन थोड़ी सी मसूर की दाल शिवलिंग पर अर्पित करे मंत्र ” ॐ ऋण मुक्तेश्वराय नमः” का जाप करते हुए चढ़ाएं|

3. पिंजरे में बंद पक्षियों को मुक्त करें|

4. प्रत्येक मंगलवार के दिन हनुमान जी को गुड़ चना चढ़ाएं |

5.ऋण मोचन स्त्रोत का नित्य पाठ करें |

तो ये है कुछ अचूक उपाय जिन्हें करने से आप शीघ्र कर्ज से मुक्त होते है|

Related posts:

Mangal Dosh kya hai, मांगलिक होना कब वरदान बन जाता है?

चैत्र नवरात्रि 2025, सही तिथि,पूजा विधि और उपाय

गाल पर तिल का मतलब: सौभाग्य, प्रेम या कुछ और?

Shani Amavsya 2025: शनि अमावस्या 2025 में कब है?, बचकर रहे इन कार्यों से

ऐसे जातकों को नहीं मिलता पूजा पाठ का फल, क्या है इसके पीछे का रहस्य

केतु दे रहा है अशुभ फल,  केतु के अशुभ फल को कैसे समझें?

मकर राशि के व्यक्ति का गुण, स्वभाव

गुरु ग्रह को प्रसन्न करने के उपाय

Aditya hriday strot in hindi: जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाता है आदित्य हृदय स्त्रोत

राहु किससे डरता है? कौन-से देवता का उपाय इसे करता है शांत ?

साल 2025 में कब कब लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण?

मार्च में जन्मे लोग कैसे होते हैं, मार्च में जन्मे लोगों की सच्चाई

Leave a Comment