guruvarupaay.html

ज्योतिष के अनुसार गुरुवार के दिन कुछ खास चीजों की खरीदारी भूल कर भी नहीं करनी चाहिए| आज ओमांश एस्ट्रोलॉजी के पाठकों के लिए ये खास जानकारी लेकर प्रस्तुत है| तो आइए जानते हैं गुरुवार के दिन के नियम के बारे में| गुरुवार के दिन क्या खरीदे और क्या नहीं खरीदना चाहिए|

गुरुवार का दिन बेहद ख़ास होता है भगवान श्री हरी विष्णुजी की पूजा अर्चना के लिए गुरुवार का दिन जाना जाता है|

गुरुवार के दिन क्या भूलकर भी न खरीदे:

गुरुवार के दिन नुकीली चीजों की खरीदने से बचना चाहिए| चाकू,कैंची, धारदार चीजे न खरीदें| पूजा पाठ का समान न खरीदें| कपड़े धोने से सम्बन्धित साबुन, वाशिंग पाउडर जैसी चीजे खरीदने से बचना चाहिए| धोभी के पास कपड़े धोने के लिए गुरुवार के दिन बिल्कुल नहीं देना चाहिए यहां तक की अपने घर में भी कपड़े नहीं धोने चाहिए| ऐसा करने से भगवान श्री हरी रूष्ट होते है| आपको धन की तंगी का सामना करना पड़ सकता है|
गुरुवार के दिन आंखों ओर जल से संबंधित चीजे बिल्कुल न खरीदे| धन का लेन देन सोच समझ कर करे|

गुरुवार के दिन की सावधानियां:

पुरुष या स्त्रियां केश न कटवाए| कपड़े और सिर बिल्कुल न धोए|शेव करना शैंपू इत्यादि गुरुवार के दिन बिलकुल ना करें ऐसा करते है तो अशुभ फलों की प्राप्ति होती है|

गुरुवार के दिन क्या खरीदना शुभ होता है:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन सोना चांदी गहने,वस्त्र खरीदना शुभ होता हैं|

गुरुवार के दिन ज्ञान से जुड़े सामान, या वस्तुएं खरीदना शुभ होता है| पढ़ाई से संबंधित कापी पुस्तके यदि गुरुवार के दिन खरीदते है तो व्यक्ति का सम्मान तो बढ़ता है साथ ही ज्ञान बढ़ता है| गुरुवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते है तो काफी शुभ फलों की प्राप्ति होती है|

गुरुवार के ज्योतिषीय उपाय:

* अगर लगातार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो रोजाना एक चुटकी हल्दी स्नान के पानी में डाल कर स्नान करें| इससे आपका गुरु ग्रह मजबूत होता है और व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है|

* मान सम्मान में कमी है तो केसर का तिलक अपने माथे पर लगाए, मान सम्मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है साथ ही ज्ञान की वृद्धि होती है|

* हर गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें और केले के पेड़ की पूजा हल्दी भीगी चने की दाल और गुड़ से करे| भगवान विष्णु के बीज मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करते हुए पूजा करने से व्यक्ति के ग्रह दोष दूर होते है|

* गुरुवार के दिन गोमाता को भीगी चने की दाल और गुड़ खिलाने से धन प्राप्ति होती है साथ ही व्यापार नौकरी में सफ़लता प्राप्त होती है|

Related posts:

Somvaar ke upay 2025: किसी भी काम में नहीं मिल रही सफलता तो सोमवार के दिन करे ये उपाय!

Bhai Dooj 2025: भाई दूज 2025 में कब है? नोट करे सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि!

Shani: शनि का कुंडली के सप्तम भाव में फल? जानिए प्राचीन उपाय!

कुंडली के अष्टम भाव में राहु का फल? कितना शुभ कितना अशुभ

होली 2025 कब है: जाने सही तिथि, कौन सी 3 राशियां होंगी भाग्यशाली

रक्षाबंधन : इस रक्षा बंधन पर भाइयों को मिलेगा बहन से विशेष आशीर्वाद, जानिए क्या है खास

सूर्य ग्रहण 2025: कौन सी राशियाँ होंगी मालामाल और कौन सी राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें?

सफ़ेद चंदन का तिलक लगाने से क्या होता है? किन लोगों को विशेष रूप से लगाना चाहिए?

देवउठनी एकादशी 2025 में कब है? जानिए देवों के जागने की शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त,पूजा विधि !

पैसा नही टिकता तो झटपट करे ये उपाय, दिनोदिन तरक्की, ज्योतिषीय समाधान:

Shani ke upay: शनि की साढ़ेसाती या ढैया की दशा में करें ये उपाय, अशुभता होगी दूर,

गाल पर तिल का मतलब: सौभाग्य, प्रेम या कुछ और?

Leave a Comment