Ganesh Chaturthi 2025 : गणपति बप्पा को खुश करने का 1 उपाय ? देगा सालभर तरक्की!

 

 

#गणपति बप्पा को विघ्नहर्ता, बुद्धि के देवता और शुभारंभ के प्रतीक माना जाता है! शास्त्रों में कहा गया है!

 

वक्रतुंड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा॥”

अर्थात जो भी कार्य हम गणपति बप्पा की पूजा से शुरू करते हैं, उसमें सफलता, समृद्धि और बाधा-निवारण स्वतः ही मिल जाता है!

 

#ज्योतिषीय दृष्टि से गणपति पूजा का महत्व;

 

#बुध ग्रह का कारक: गणपति जी बुध ग्रह के कारक देव हैं। यदि जन्मकुंडली में बुध अशुभ हो, या व्यवसाय/पढ़ाई में रुकावट आ रही हो, तो गणपति पूजन से लाभ होता है! नवमी, चतुर्थी और बुधवार: इन दिनों गणपति पूजन का फल कई गुना बढ़ जाता है! तरक्की और सफलता प्राप्ति के लिए ज्योतिष में गणपति को धन, बुद्धि और सौभाग्य का स्रोत माना गया है! आज ओमांश एस्ट्रोलॉजी गणेश चतुर्थी पर विशेष उपाय लेकर प्रस्तुत है! आइए जानते हैं कि कौन सा चमत्कारी उपाय हमारे दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलता है!

 

यदि आप चाहते हैं कि पूरे साल आपके जीवन में तरक्की और सौभाग्य बना रहे, तो यह सरल उपाय करें:

 

#विधि;

 

1. दिन का चयन: बुधवार या मासिक संकष्टी चतुर्थी को यह उपाय सबसे शुभ माना जाता है!

 

2. स्नान और शुद्धि: प्रातः स्नान करके साफ, हल्के पीले या हरे रंग के कपड़े पहनें!

 

3. गणपति प्रतिमा: अपने घर के पूजास्थल या मंदिर में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित करें!

 

4. दूर्वा अर्पण: गणपति जी को 21 गांठ वाली हरी दूर्वा (घास) अर्पित करें। दूर्वा तीन-तीन की संख्या में बंधी होनी चाहिए!

 

5. मंत्र जप:

“ॐ गं गणपतये नमः

यह मंत्र 108 बार जपें!

 

6. मिठाई का भोग: गणपति जी को मोदक या लड्डू का भोग लगाएँ!

 

7. प्रार्थना: अपने मन की मुराद स्पष्ट शब्दों में गणपति जी से कहें!

 

#दूर्वा बुध ग्रह को शांत और बलवान बनाती है!

 

*यह उपाय नौकरी, व्यापार, पढ़ाई और आर्थिक स्थिति में सुधार करता है!

 

*एक बार करने से इसका प्रभाव पूरे साल रहता है, बशर्ते श्रद्धा और नियम से किया जाए!

**चमत्कारी उपाय — ‘सिंदूर और घी का लेप

यह उपाय न सिर्फ तरक्की, बल्कि धन, स्वास्थ्य और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है!

विधि

1. दिन: गणेश चतुर्थी या हर मास के पहले बुधवार को करें!

 

2. सिंदूर और घी से मंदिर से गणपति जी का सिंदूर लेकर उसमें थोड़ा शुद्ध देसी घी मिलाएँ!

 

3. तिलक: इस मिश्रण से गणपति जी का तिलक करें और फिर थोड़ा सा तिलक अपने माथे पर लगाएँ!

 

4. मंत्र:

“ॐ श्रीं गं सौम्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।”

यह मंत्र 21 बार जपें!

 

#लाभ:

#राहु-केतु और शनि से जुड़ी बाधाएँ कम होती हैं!

 

#पैसों की कमी दूर होती है और अचानक धनलाभ होता है!

 

घर में सुख-शांति बनी रहती है!

 

**इन बातों का रखें ध्यान:

 

#गणपति पूजन के समय कभी भी तुलसी पत्र न चढ़ाएँ!

 

#दूर्वा ताज़ी और हरी होनी चाहिए!

 

#पूजा के बाद प्रसाद को परिवार के सभी सदस्यों में बांटना शुभ होता है!

 

#श्रद्धा और नियम सबसे महत्वपूर्ण हैं , बिना श्रद्धा और विश्वास के किए उपाय का प्रभाव आधा हो जाता है!

 

अगर कुंडली में बुध, राहु, या शनि से संबंधित दोष हैं, तो ऊपर दिए गए दोनों उपाय सालभर शुभ फल देंगे!

*व्यापार में लाभ

*नौकरी में प्रमोशन

*विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता और सफलता

*घर में धन और सुख-शांति का आगमन

 

गणपति बप्पा को खुश करने का असली मंत्र सिर्फ उपाय करना नहीं, बल्कि सद्भाव, विनम्रता और साफ हृदय से पूजा करना है! जब आपकी नी

यत शुद्ध होती है, तो देवता आपकी प्रार्थना जरूर सुनते हैं! और आपके जीवन की नकारात्मकता को दूर करते हैं!

Related posts:

Black magic: रात को डर, बेचैनी, बुरे सपने? हो सकता है काला जादू ! नजर अंदाज करना पड़ सकता है भारी! ल...

शनि कमज़ोर होने के लक्षण और शनि के उपाय

Kumbh Rashifal: कुंभ राशि अप्रैल 2026 मासिक राशिफल! कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए अप्रैल 2026? जानिए व...

Mangal Gochar 2025: क्या आपके लिए 2025 में मंगल का गोचर शुभ रहेगा?

केतु दे रहा है अशुभ फल,  केतु के अशुभ फल को कैसे समझें?

गुरुवार के दिन बिल्कुल न खरीदें ये ये चीजे,धन का नुकसान झेलना पड़ सकता है , मान सम्मान पर ठेस लगती ह...

हल्दी के चमत्कारिक उपाय

शुक्रवार के दिन ज्योतिष के ये उपाय, रातोरात चमक जाती है किस्मत, कैरियर में तरक्की का उछाल

हनुमान चालीसा पढ़ते हुए भूलकर भी ना करें ये गलती

काशी की 108 परिक्रमा करने जितना पुण्य मिलता है इन 12 दिव्य नामों को जपने मात्र से! जानिए कौन से है द...

Tula rashi : तुला राशि अक्टूबर 2025 मासिक राशिफल | करियर व प्रेम जीवन में नया मोड़ क्या होगा?

मेष और वृश्चिक राशि के बीच क्यों होती है तकरार? अनसुना रहस्य