कर्क राशि के जातकों का कैसा होता है व्यक्तित्व और स्वभाव 

बेहद संवेदनशील और भावुक होते है| घरेलू मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन करते है| गहरी सोच रखते है, बुद्धिमान होते है| 

 

कर्क 

कर्क राशि के जातक काफी भावुक होते है| इनकी राशि का स्वामी चंद्रमा होता है| मास में चन्द्र कलाओं में चंद्रमा के घटने बड़ने से इनके मूड्स में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिलते है| इनकी मनस्थिति परिवर्तनशील होती है| कर्क राशि के जातक अपनी  शर्तो पर चलते है| सामने वाले व्यक्ति को आसानी से भांप लेते है, इन्हे बेवकूफ बनाना आसान कार्य नहीं होता| अपने जन्म स्थान से बेहद लगाव रखते है ये लोग व्यक्ति , वस्तु, परिस्थिति से बंध जाते है | कितनी भी यात्रा कर ले लेकिन अपने घर  लोटने पर ही आनंद महसूस करते है| कर्क राशि के जातक साधारण तौर पर सामान्य कद काठी के होते है| इस राशि के जातकों की गले और बाजू पर तिल होते है| ये काफी तेज चलते है और दौड़ने में कुशल होते है|ज्यादा सोचते है, और दूसरे की बातो से आहत्वहो जाते है| अपने आप में रहना पसंद करते है| संगीत सुनना इनके शौंक होते है वही बागबानी करना पसंद होता है| 

कर्क राशि का वैवाहिक जीवन:

इन्हे समान स्तर का जीवन साथी भाता है| ये स्वतंत्र विचारों के होते है इन्हे अपने साथी का इनके जीवन में हस्तक्षेप पसंद नही होता|

कर्क राशि के उपाय:

• इन्हे शिवलिंग पर नित्य जलभिषेक करना उत्तम रहता है

• ओम सोम सोमेश्वराये नम: का रोजाना जाप करें

• हर पूर्णिमा की रात्रि को चंद्रमा को अर्घ्य दें

• हर सोमवार सफेद वस्त्र धारण करें

• प्रदोष व्रत के दिन शाम के समय शिवलिंग पर देसी घी का दीपक प्रज्वलित करने से अत्यधिक लाभ प्राप्त होता है

धन्यवाद

 

Related posts:

आषाढ़ पूर्णिमा (Guru Purnima) 10 या 11 जुलाई को ? जानिए सही तिथि और पूजा विधि!

मकर राशि के व्यक्ति का गुण, स्वभाव

 ग्रहों का वक्री होना कैसे पहचानें? वक्री ग्रहों का कैसे होता हैं सीधा आप पर असर?

4,8,13,22 को जन्मे व्यक्ति का कैसा होता है स्वभाव, गुण, और उपाय

ऐसे जातकों को नहीं मिलता पूजा पाठ का फल, क्या है इसके पीछे का रहस्य

हनुमान जयंती 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त

साल 2025 में कब कब लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण?

Somvaar ke upay 2025: किसी भी काम में नहीं मिल रही सफलता तो सोमवार के दिन करे ये उपाय!

भगवान शिव को क्यों पसंद है भांग और धतूरा? पौराणिक कथा!

बुध दोष है आपकी तरक्की में रुकावट? ऐसे करे समाधान!

गणेश चतुर्थी 2024: स्थापना विधि, तिथि और उपाय , भूलकर भी न करे ये गलती,

"गणेश चतुर्थी 2025 विशेष: ज्योतिषीय उपाय जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत के सितारे"

Leave a Comment