वृष राशि: के व्यक्तियों का स्वभाव,गुण, व्यक्तित्व

वृषभ राशि की विशेषताएं

ये व्यक्ति स्वभाव से शांति प्रिय होते है अपने कार्य को काफी लगन के साथ करते है अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाते है वृष राशि के जातक रुझान ज्योतिष शास्त्र,खेल कूद, गायन, अच्छी चीजों को एकत्रित करना पाया जाता है | अपनी वाणी से लाखो लोगो को आकर्षित करने की क्षमता होती है| पुरुषो को खेल कूद जैसी एक्टिविटी पसंद होती है और महिलाओं को सुंदर वस्त्रों से लगाव होता है| वृष और मेष राशि के लोगो में काफी समानता पाई जाती है , इन्हे आप कभी भी गुस्से से कोई बात समझा नही सकती, ये काफी जिद्दी हो जाते है| ये अक्सर काफी खूबसूरत होते है, चेहरा अंडाकार होता है, बाल घने और चमकीले होते है | त्वचा का रंग साफ होता है| अपने आपको फिट रखना इन्हे पसंद होता है|

वृष राशि का स्वामी ग्रह

राशि चक्र की दूसरे और सातवे नंबर की इस राशि के स्वामी शुक्र होते है|

वृष राशि का स्वास्थ्य 

वृष राशि के जातक अंदर से काफी मजबूत होते है परंतु इन्हे गर्दन, गला, और तंत्रिका संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती है, रोगों के प्रति इन लोगो को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि कुंडली में शुक्र की स्थिति पर निर्भर करता है|

वृष राशि की लव लाइफ 

वृष राशि का स्वामी शुक्र होता है ये काफी ग्लैमरस होते है ,खाने पीने के शौकीन होते है| इस राशि के लोग अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते है और अपने पार्टनर से यही अपेक्षा भी रखते है | अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार होते है|

वृष राशि का भाग्य उदय

वृष राशि के जातकों का भाग्योदय उनके जीवन के 33 वे 44 वे 61 वे वर्ष में होता है|

वृष राशि की कमजोरी

वृष राशि का तत्व पृथ्वी तत्व होता है काफी स्तर से जुड़े होते है वही इनकी कमजोरियों की बात करे तो ये जिद्दी हो जाते है, विरोधी हो जाते है| गुस्सा अधिक आता है खासकर तब जब चीजें इनके अनुसार नही होती|

वृष राशि की ताकत

ये चुनौतियों को स्वीकार करके आगे बढ़ते है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करते है सफलता को प्राप्त करते है | ये रिश्तों में काफी वफादार होते है|

वृष राशि के लकी रंग और राशियों से अनुकूलता 

धातु – चांदी

रत्न – हीरा 

शुभ रंग – सफेद

वृष राशि उपाय

साफ सुथरे रहे | श्री सूक्तम का नित्य पाठ करे| इत्र का उपयोग करें| और हर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सुगंधित गुलाब भेंट करते रहे|

धन्यवाद

 

 

Related posts:

Air India Plain Crash: 2025 में इतने भीषण हादसे क्यों हो रहे हैं? क्या ये कालचक्र का प्रभाव है?जानते...

शनिवार को जन्मे लोग, क्यू आते है इनके जीवन में उतार चढ़ाव, क्यूं झेलना पड़ता है संघर्ष

छठ पूजा 2025 में कब है? नोट करे सही तिथि और पूजा विधि, पूजा की कथा और विशेष उपाय!

कुंभ राशिफल 2025 (Aquarius Horoscope 2025) संपूर्ण भविष्यफल और उपाय

घर में ये तस्वीरे लगाने से खुशियां देंगी दस्तक, दूर होगा वास्तु दोष

शुक्रवार के दिन ज्योतिष के ये उपाय, रातोरात चमक जाती है किस्मत, कैरियर में तरक्की का उछाल

Tulsi Vivah 2024 : देवउठनी एकादशी तिथि, नोट कर लीजिए शुभ तिथि, महत्व, और ज्योतिषीय उपाय

Nirjala Ekadashi 2024: 18 जून के दिन भगवान विष्णु की कृपा बरसती है जब आप ये खास उपाय करते है

राशि के अनुसार जानिए आपका कौन सा दिन है शुभ?

ऐसे जातकों को नहीं मिलता पूजा पाठ का फल, क्या है इसके पीछे का रहस्य

मई 2025 में शनि की ढैया का कौन सी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव?

चैत्र नवरात्रि 2025, सही तिथि,पूजा विधि और उपाय

Leave a Comment