guruvarupaay.html

ज्योतिष के अनुसार गुरुवार के दिन कुछ खास चीजों की खरीदारी भूल कर भी नहीं करनी चाहिए| आज ओमांश एस्ट्रोलॉजी के पाठकों के लिए ये खास जानकारी लेकर प्रस्तुत है| तो आइए जानते हैं गुरुवार के दिन के नियम के बारे में| गुरुवार के दिन क्या खरीदे और क्या नहीं खरीदना चाहिए|

गुरुवार का दिन बेहद ख़ास होता है भगवान श्री हरी विष्णुजी की पूजा अर्चना के लिए गुरुवार का दिन जाना जाता है|

गुरुवार के दिन क्या भूलकर भी न खरीदे:

गुरुवार के दिन नुकीली चीजों की खरीदने से बचना चाहिए| चाकू,कैंची, धारदार चीजे न खरीदें| पूजा पाठ का समान न खरीदें| कपड़े धोने से सम्बन्धित साबुन, वाशिंग पाउडर जैसी चीजे खरीदने से बचना चाहिए| धोभी के पास कपड़े धोने के लिए गुरुवार के दिन बिल्कुल नहीं देना चाहिए यहां तक की अपने घर में भी कपड़े नहीं धोने चाहिए| ऐसा करने से भगवान श्री हरी रूष्ट होते है| आपको धन की तंगी का सामना करना पड़ सकता है|
गुरुवार के दिन आंखों ओर जल से संबंधित चीजे बिल्कुल न खरीदे| धन का लेन देन सोच समझ कर करे|

गुरुवार के दिन की सावधानियां:

पुरुष या स्त्रियां केश न कटवाए| कपड़े और सिर बिल्कुल न धोए|शेव करना शैंपू इत्यादि गुरुवार के दिन बिलकुल ना करें ऐसा करते है तो अशुभ फलों की प्राप्ति होती है|

गुरुवार के दिन क्या खरीदना शुभ होता है:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन सोना चांदी गहने,वस्त्र खरीदना शुभ होता हैं|

गुरुवार के दिन ज्ञान से जुड़े सामान, या वस्तुएं खरीदना शुभ होता है| पढ़ाई से संबंधित कापी पुस्तके यदि गुरुवार के दिन खरीदते है तो व्यक्ति का सम्मान तो बढ़ता है साथ ही ज्ञान बढ़ता है| गुरुवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते है तो काफी शुभ फलों की प्राप्ति होती है|

गुरुवार के ज्योतिषीय उपाय:

* अगर लगातार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो रोजाना एक चुटकी हल्दी स्नान के पानी में डाल कर स्नान करें| इससे आपका गुरु ग्रह मजबूत होता है और व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है|

* मान सम्मान में कमी है तो केसर का तिलक अपने माथे पर लगाए, मान सम्मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है साथ ही ज्ञान की वृद्धि होती है|

* हर गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें और केले के पेड़ की पूजा हल्दी भीगी चने की दाल और गुड़ से करे| भगवान विष्णु के बीज मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करते हुए पूजा करने से व्यक्ति के ग्रह दोष दूर होते है|

* गुरुवार के दिन गोमाता को भीगी चने की दाल और गुड़ खिलाने से धन प्राप्ति होती है साथ ही व्यापार नौकरी में सफ़लता प्राप्त होती है|

Related posts:

2026 Rashifal: 2026 में कौन सी राशियां होंगी सबसे भाग्यशाली ! जानें आपकी राशि का भाग्यफल !

शिवलिंग पर मसूर की दाल चढ़ाने के फायदे, होंगे कर्ज और रोग छूमंतर,

लाल किताब के उपाय करते हैं तो हो जाएं सावधान: जानिए खास नियम?

बेलपत्र के उपाय और टोटके, होती है धन की वर्षा, सोया भाग्य जागता है

गुरु गोचर 2026: करियर और धन में क्या होगा बड़ा बदलाव? कौन-सी राशियों की चमकेगी किस्मत?

Meen Rashifal: मीन राशि सितंबर 2025 कैसा रहेगा? जानिए विस्तृत जानकारी!

Guruvar upay: गुरुवार का ये चमत्कारी उपाय धन और भाग्य दोनों दिलाता है! जानिए कैसे?

घर में सुख-शांति के लिए अपनाएं ये ज्योतिषीय और वास्तु उपाय

Kartik snan 2025 : कार्तिक स्नान 2025 कब है? कार्तिक स्नान क्यों है इतना खास? जाने तिथि, विधि! 

परेशानियों से लगातार जूझ रहे है, तो 8 दिन करें ये उपाय, दूर होंगे संकट और परेशानियां, जानिए ज्योतिषी...

कर्क राशि के जातक कैसे होते है

Leo Horoscope:"सिंह राशि मासिक राशिफल जून 2025"

Leave a Comment