चन्द्र ग्रह अगर कुंडली में खराब हो तो व्यक्ति को अनेक प्रकार की समस्याएं होती है|ओमान्श एस्ट्रोलॉजी के पाठको के लिए आज चन्द्र ग्रह के लक्षण और उपायों के बारे में बताने जा रहे है| तो आइए जानते है |

चन्द्र ग्रह को मन और धन का कारक माना जाता है| भगवान शिव व्यक्ति की आत्मा है तो वही मां पार्वती आपका मन है| 12 राशियों में सूर्य की भांति चंद्रमा की भी एक ही राशि होती है| राशिचक्र की चौथे स्थान की राशि कर्क राशि पर चन्द्र का आधिपत्य होता है| इस राशि के अंतर्गत आने वाले व्यक्तियों पर चन्द्र के घटने बढ़ने के कारण व्यक्ति का मन बदलता रहता है यानी की अस्थिर रहता है|

चन्द्र ग्रह का प्रभाव:

सभी नवग्रहों का व्यक्ति के ऊपर अलग अलग तरह से प्रभाव पड़ता है| चन्द्र ग्रह के कारण व्यापार में उतार चढ़ाव, ग्रह क्लेश, शिक्षा के क्षेत्र में असफलता और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का सामना व्यक्ति को करना पड़ता है| ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है ये व्यक्ति के सीधे मन से संबंधित होता है| यहां तक कि चन्द्र दोष हो तो व्यक्ति को गंभीर बीमारियां घेर लेती है| व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाता है| मां को कष्ट होता है| खराब चन्द्र आर्थिक तंगी दे देता है| शराब जैसे व्यसनों का व्यक्ति सेवन करने लगता है| और बुरी संगत का शिकार हो जाता है| धन प्राप्ति के लिए व्यक्ति अनेक प्रकार की कोशिशें करता है लेकिन सफल नहीं हो पाता|
व्यक्ति का कैरियर सेटल नहीं हो पाता | गुस्सा अत्यधिक आता है | व्यक्ति क्रोध में आकर कई गलतियां कर बैठता है और बाद में पछताता है |

चन्द्र खराब होने के कारण:

व्यक्ति बुरे व्यसनों का आदि हो जाए, शराब जुए जैसी लत में पड़ जाना , मां के साथ दुर्व्यवहार करना और नास्तिक हो जाना भी चन्द्र दोष बनाता है|

कुंडली में यदि चन्द्र ग्रह के साथ राहु स्थित हो तो ग्रहण दोष बनता हैं| व्यक्ति को जीवन में धोखे काफी ज्यादा मिलते है| व्यक्ति की सोच नकारात्मक हो जाती है| हाथ में धन नहीं रूकता और संचय नहीं हो पाता|व्यक्ति का मन कभी कभी इतना कमजोर हो जाता है कि व्यक्ति के मन में आत्महत्या जैसे विचार आने लगते है|

चन्द्र के उपाय:

* चांदी की चेन गले में धारण करें.

* पंचामृत शिवलिंग पर प्रत्येक सोमवार को अर्पित करें.

* सोमवार के दिन ॐ सोम सोमेश्वराय नमः का 108 बार जप करें.

* चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें.

* पूर्णिमा के चंद्रमा को जल में बताशा और अक्षत डाल कर अर्घ्य दें.

धन्यवाद

Related posts:

Namak ka upay: नमक चमक पूजा क्या है?तुरंत असर दिखाती है ये पूजा ! बुरी नजर और धन की तंगी होगी अब दूर...

Diwali 2024:  कौन सी सही तिथि 31 या 1 को ? सही तिथि, मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय और महत्त्व

August Rashifal 2025: अगस्त 2025 में किस राशि की चमकेगी किस्मत? और किन राशियों को रहना होगा सतर्क?

पित्र दोष के लक्षण और क्या होता हैं इसका असर

Amavasya ke upay: अमावस्या पर भूलकर भी कौन से कार्य नहीं करें, जानिए अमावस्या के उपाय

Sawan 2025: सावन 2025 के तीसरे सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाए ये चमत्कारी पत्ते! महादेव होते हैं प्रसन्न...

Shani Dev: शनि देव पर तेल क्यूं चढ़ाते है, शनि अगर अशुभ है तो ये सावधानी बरते

नमक के उपाएं आर्थिक परेशानियों को कैसे करें दूर

S नाम वाले 2026 से पहले ये जाने लें| 2026 में S नाम के लोगों के लिए क्या बदलेगा? जानिए विस्तृत जानका...

Kanya rashifal: कन्‍या राशि अक्टूबर 2025 भविष्यवाणी विवाह, प्रेम और धन की स्थिति!

Cancer rashifal 2025: कर्क राशिफल

शिवलिंग पर मसूर की दाल चढ़ाने के फायदे, होंगे कर्ज और रोग छूमंतर,

Leave a Comment