ओमांश एस्ट्रोलॉजी के पाठकों के लिए आज मकर राशि के जातक कैसे होते हैं गुण दोष की जानकारी लेकर प्रस्तुत है

राशि – मकर
स्वामी ग्रह – शनि
गुण – चर
तत्व – पृथ्वी
दिशा दक्षिण

जिन जातकों के जन्म के समय जन्मपत्रिका में चंद्रमा मकर राशि में स्थित हो तो व्यक्ति की राशि मकर होती है| मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है राशि चक्र में शनि को न्यायाधीष की उपाधि प्राप्त है|

मकर राशि के व्यक्ति:

मकर राशि के व्यक्ति न्यायप्रिय होते है| ये हर कार्य को विचार करने के बाद ही करते है| यदि कुंडली में शनि स्व राशि में स्थित हो तो व्यक्ति का रंग सांवला होता है|

अपनी बात के पक्के होते है| इनकी संकल्पशक्ति अधिक होती है| जिद्दी और कठोर स्वभाव के होते है| यदि शनि शुभ स्थिति में विराजमान नहीं है तो व्यक्ति क्रूर स्वभाव का हो सकता है|

मकर राशि के व्यक्तियो की स्मरण शक्ति मजबूत होती है| आर्थिक मामलों में सावधानी पूर्वक फैसले लेते है| खास बात ये है मकर राशि के व्यक्ति एक साथ कई कार्यों को करने में सक्षम होते हैं| अर्थात एक साथ कई काम करने में निपुण होते है| इनके नकरात्मकत पक्ष को देखे तो संदेह की स्थिति इनके मन में बनी रहती है|

मकर राशि के जातकों का जीवन संघर्षमय रहता है| लेकिन ये व्यक्ति अपने पारिवारिक दायित्वों का पालन करते है| अपने कर्तव्य के प्रति सजग होते है| हालांकि कभी कभार इनका आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है लेकिन खुद को वापिस से संभालते है|

मकर राशि के व्यक्तियो की मनोरंजन में रुचि रहती है| अक्सर अपने परिवार के साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यों में भाग लेते है| घूमना फिरना इन्हें काफी पसंद होता है|

योग और कसरत करना पसंद होता है, शरीर से दुबले होते है इनकी लंबाई औसत होती है| माथा सामान्य रूप से बड़ा होता है| आमतौर में इनके दांत बड़े होते है|

मकर राशि के जातकों के लिए नौकरी करना अधिक लाभदायक रहता है| वैज्ञानिक, गणितज्ञ, सेवक, अनुसंधानकर्ता, ठेकेदार आदि क्षेत्रों में सफल होते है|

मकर राशि वाले जातकों के लिए उपाय:

दिव्यांग व्यक्ति की सहायता करे|

शनि भगवान के 10 नाम हर शनिवार के दिन जपे|

Related posts:

ये 1 मन्त्र हर महीने दिला सकता है लाखों का फायदा! जानिए कैसे काम करता है ये शक्तिशाली मंत्र?

Laal kitaab: शुक्र मजबूत हो तो व्यक्ति बनता हैं धनवान, आजमाएं अनसुने उपाय

Guru gochar 2025-26: गुरु (बृहस्पति) गोचर किसे मिलेगा धन और तरक्की?

देवउठनी एकादशी 2025 में कब है? जानिए देवों के जागने की शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त,पूजा विधि !

होलिका दहन 2025 की रात करे ये चमत्कारी टोटके, पलट जाएगी किस्मत

बुध दोष है आपकी तरक्की में रुकावट? ऐसे करे समाधान!

सूर्य ग्रहण 2025: कौन सी राशियाँ होंगी मालामाल और कौन सी राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें?

श्री यंत्र में करती है मां लक्ष्मी वास: यंत्र सक्रिय करते हुए कौन-सी गलतियों से बचें? जानिए संपूर्ण ...

Guru purnima 2024: ये उपाय करना ना भूले, इसको करने से सफलता चूमती है आपके कदम

Machhmani ke fayde : मच्छमणि के हैरान करने वाले फायदे| दुर्लभ मच्छमणि धारण करते ही असर

 Anant chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी 2025 में कब है? 14 गांठों का क्या है रहस्य? परेशानियां होंगी ...

शिव का ध्यान करते हुए बोले ये 5 मंत्र! वर्षों की दरिद्रता असफलता होगी दूर! 

Leave a Comment