वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि की साढ़ेसाती या ढैया क्या होती है, कितने वर्ष की होती है और क्या प्रभाव व्यक्ति के जीवन में पड़ते है, आज ओमांश एस्ट्रोलॉजी के पाठको के लिए ये जानकारी लेकर प्रस्तुत है| शनि ग्रह नवग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है| यह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में ढाई वर्ष का समय लेता है| गोचर करते हुए शनि ग्रह किसी व्यक्ति की जन्मराशि या नाम राशि में स्थित हो तो वह राशि उससे अगली राशि और बारहवें स्थान वाली राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव होता है|

हिंदू धर्म में भगवान शनि को न्याय का देवता कहा जाता हैं| शनिदेव का न्याय चक्र हमेशा चलता रहता है| जैसा कि सभी जानते है की अच्छे या बुरे कर्मो पर व्यक्ति का जीवन निर्भर करता है| क्योंकि शनि देव व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं| कर्मो के अनुसार ही व्यक्ति को शनि की साढ़ेसाती या ढैया में अच्छे या बुरे प्रभाव देखने को मिलते हैं|

क्या होती है साढ़ेसाती?

साढ़ेसाती और ढैया शनि देव के न्याय चक्र का एक विधान है| जो हर व्यक्ति के जीवन में अच्छे या बुरे फल कर्मा अनुसार देने के लिए आता है| ज्योतिष के अनुसार शनि के साढ़ेसाती साढ़े सात वर्ष के लिए आती है और ढैया अढ़ाई वर्ष के लिए आती है इसीलिए इसे ढैया कहा जाता है| शास्त्रों में कहा गया है की शनि प्रत्येक राशि में घूमते है और अपना प्रभाव दिखाते है| तीन राशियों से होकर गुजरने में शनि को सात वर्ष छेः महीने का समय लगता है| भारतीय ज्योतिष के अनुसार इसे है साढ़ेसाती के नाम से जाना जाता है|

पुराणों के अनुसार शनि को सूर्य और छाया का पुत्र कहा गया है| शनि का रंग काला माना गया है| इन्हे दंडाधिकारी की उपाधि भी प्राप्त है|

साढ़ेसाती और ढैया के अशुभ प्रभाव से कैसे बचें?

भगवान सूर्य के पुत्र शनि देव को काले वस्त्र, काले तिल, सरसो का तेल बहुत प्रिय होता है| इन वस्तुओं को दान में देने से अतिशीग्र शनि देव प्रसन्न होते है|

पीपल के वृक्ष के नीचे सरसो के तेल का दीपक अगर व्यक्ति रोजाना जलाएं तो शनि की साढ़ेसाती या ढैया का प्रकोप कम होता है|

शनिवार के दिन काला तिल, काला कम्बल, काले उड़द की दाल, जूता, छतरी, सरसो के तेल इत्यादि वस्तुओ का एक एक करके दान करने से भी शनि के अशुभ फलों में कमी आती है|

शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने का विशेष विधान है, शनिवार के दिन हनुमान जी के समक्ष चमेली के तेल का दीपक शाम के समय जलाने से शनि के दुष्प्रभाव समाप्त होते है|

Related posts:

Tulsi vivaah 2026 : जाने कि तुलसी विवाह कब है? जानिए संपूर्ण पूजा विधि शुभ मुहूर्त ! 

रक्षाबंधन : इस रक्षा बंधन पर भाइयों को मिलेगा बहन से विशेष आशीर्वाद, जानिए क्या है खास

Vrishabh rashi october 2025 rashifal: वृषभ राशि अक्टूबर मासिक राशिफल विस्तृत जानकारी!

Shani Dhaiya 2026: किन राशियों को मिलेगी राहत, किस पर बढ़ेगा दबाव?

कामदा एकादशी 2025: कब है? जाने व्रत विधि, तिथि, अथाह धन प्राप्ति उपाय

चावल का ये चमत्कारी टोटका बदल देगा आपकी किस्मत! किस्मत बदलने वाला चमत्कारी टोटका!

आज का राशिफल - 20 जुलाई 2025  दिन (रविवार) ! ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार जाने आज का दिन आपके लिए कै...

10 सितम्बर 2025 के बाद किन राशियों की किस्मत बदलेगी? किसे मिलेगी तरक्की और किसकी बढ़ेगी धन संपति?

Kartik maas 2026 : कार्तिक मास में तुलसी माता की पूजा क्यों है जरूरी ? धन और सौभाग्य पाने का दिव्य उ...

Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि मासिक राशिफल जून 2025 कैसा रहेगा? 

घर में दरिद्रता आने के कारण और दरिद्रता दूर करने के उपाय

Greh Pravesh Muhurat 2026: जनवरी से दिसंबर तक गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त! किन दिनों में भूलकर ना करें...

Leave a Comment