बेलपत्र भगवान शिव को अतिप्रिय है| इसके तीन पत्तों में सत,रज, और तम तीनों गुणों का वास माना जाता है| वही यह भी कहा जाता है कि बेलपत्र के तीन पत्ते त्रिदेवों के साथ होने के प्रतीक है| बेल का यह महत्व यूं ही नहीं है| इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते है| साथ ही ये नेगेटिविटी दूर करने में कारगर माने जाते है| आज ओमाँश एस्ट्रोलोजी अपने पाठको के लिए बेलपत्र के उपायों को बताने जा रहे है, जिनको करने से आपके जीवन में धन की ओर सुखों की वर्षा होती है| आप हर क्षेत्र में सफल होते है| तो आइए जानते हैं|

बेलपत्र न सिर्फ पूजा के काम आता है बल्कि इसके कई और भी फायदे है| आयुर्वेद में बेल को औषधि के रूप में बताया गया है| भगवान शिव जब विष के प्रभाव से अचेत हो गए थे, तब उनकी चेतना को वापिस जगाने के लिए कई तरह की बूटियां और पत्तों का प्रयोग किया गया था| बेलपत्र भी उनमें से एक है| बेलपत्र के औषधीय गुण ही इसे शिवरूप और शिव का प्रिय बनाते है|

शिव पुराण में बेल की बड़ी महिमा बताई गई है| इसकी छाया में किसी जरुरतमंद व्यक्ति को भोजन कराने से मनुष्य पाप मुक्त हो जाता है| ऐसे गुणकारी बेल के उपाय आपको बताने जा रहे है| पूरी आस्था और विश्वास के साथ इन उपायो को करने से व्यक्ति को असीमित धन की प्राप्ति होती है| साथ ही सुखों की प्राप्ति होती है|

बेलपत्र के उपाय से आर्थिक परेशानी दूर करने के उपाय:

  • प्रदोष व्रत के दिन 21 बेलपत्रों पर चंदन से ॐ लिखे ओर एक एक करके शिवलिंग पर अर्पित करें| ॐ नमः शिवाय का जप करते हुए चढ़ाएं| ऐसा करने से आपको मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है|
  • प्रत्येक सोमवार की शाम के समय बेलपत्र के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें| ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं|
  • प्रदोष व्रत के समय किसी जरूरत मंद महिला को खीर भेंट करें| भगवान शिव मां पार्वती प्रसन्न होती है|
  • बेलपत्र के पेड़ पर रोजाना जल चढ़ाएं| और दीपक जलाने से असाध्य रोग दूर होते है|

सावधानी: हमेशा ध्यान रखे कि चतुर्थी,अष्टमी, नवमी, चतुर्दशी और अमावस्या तिथियों को संक्रांति के समय ओर सोमवार को बेलपत्र कभी नहीं तोड़े| यदि पूजन करना है तो इन दिनों से एक दिन पहले बेलपत्र तोड़ कर रखे|

Related posts:

सांप की अंगूठी पहनने के फायदे ,कैसे एक अंगूठी से अनेक फायदे प्राप्त होते है

गुरु चांडाल योग: गुरु राहु का संयोजन , जाने कारण और उपाय

पैसों की तंगी दूर करते हैं ये ज्योतिषीय उपाय

जगन्नाथ मंदिर के द्वार पर किस देवता का वास है"! जाने जगन्नाथ मंदिर से जुड़ा ये रहस्य !

Mesh Rashifal june: मेष मासिक राशिफल जून 2025 कैसा रहेगा?

हनुमान चालीसा पढ़ते हुए भूलकर भी ना करें ये गलती

आषाढ़ पूर्णिमा (Guru Purnima) 10 या 11 जुलाई को ? जानिए सही तिथि और पूजा विधि!

रक्षाबंधन : इस रक्षा बंधन पर भाइयों को मिलेगा बहन से विशेष आशीर्वाद, जानिए क्या है खास

कौन-सी राशि के लोग सबसे अच्छे जीवन साथी साबित होते हैं? कौन सी राशि के लोग होते है परफेक्ट पार्टनर? ...

10 सितम्बर 2025 के बाद किन राशियों की किस्मत बदलेगी? किसे मिलेगी तरक्की और किसकी बढ़ेगी धन संपति?

पीपल के पेड़ पर किस समय दीपक जलाएं? क्यों खास है पीपल का पूजन? कैसे शांत हो जाते हैं पाप गृह?

2024 जन्माष्टमी उत्सव 26 या 27, जानिए तिथि, विधि और उपाय

Leave a Comment