ओमांश एस्ट्रोलॉजी के पाठकों के लिए आज मकर राशि के जातक कैसे होते हैं गुण दोष की जानकारी लेकर प्रस्तुत है

राशि – मकर
स्वामी ग्रह – शनि
गुण – चर
तत्व – पृथ्वी
दिशा दक्षिण

जिन जातकों के जन्म के समय जन्मपत्रिका में चंद्रमा मकर राशि में स्थित हो तो व्यक्ति की राशि मकर होती है| मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है राशि चक्र में शनि को न्यायाधीष की उपाधि प्राप्त है|

मकर राशि के व्यक्ति:

मकर राशि के व्यक्ति न्यायप्रिय होते है| ये हर कार्य को विचार करने के बाद ही करते है| यदि कुंडली में शनि स्व राशि में स्थित हो तो व्यक्ति का रंग सांवला होता है|

अपनी बात के पक्के होते है| इनकी संकल्पशक्ति अधिक होती है| जिद्दी और कठोर स्वभाव के होते है| यदि शनि शुभ स्थिति में विराजमान नहीं है तो व्यक्ति क्रूर स्वभाव का हो सकता है|

मकर राशि के व्यक्तियो की स्मरण शक्ति मजबूत होती है| आर्थिक मामलों में सावधानी पूर्वक फैसले लेते है| खास बात ये है मकर राशि के व्यक्ति एक साथ कई कार्यों को करने में सक्षम होते हैं| अर्थात एक साथ कई काम करने में निपुण होते है| इनके नकरात्मकत पक्ष को देखे तो संदेह की स्थिति इनके मन में बनी रहती है|

मकर राशि के जातकों का जीवन संघर्षमय रहता है| लेकिन ये व्यक्ति अपने पारिवारिक दायित्वों का पालन करते है| अपने कर्तव्य के प्रति सजग होते है| हालांकि कभी कभार इनका आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है लेकिन खुद को वापिस से संभालते है|

मकर राशि के व्यक्तियो की मनोरंजन में रुचि रहती है| अक्सर अपने परिवार के साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यों में भाग लेते है| घूमना फिरना इन्हें काफी पसंद होता है|

योग और कसरत करना पसंद होता है, शरीर से दुबले होते है इनकी लंबाई औसत होती है| माथा सामान्य रूप से बड़ा होता है| आमतौर में इनके दांत बड़े होते है|

मकर राशि के जातकों के लिए नौकरी करना अधिक लाभदायक रहता है| वैज्ञानिक, गणितज्ञ, सेवक, अनुसंधानकर्ता, ठेकेदार आदि क्षेत्रों में सफल होते है|

मकर राशि वाले जातकों के लिए उपाय:

दिव्यांग व्यक्ति की सहायता करे|

शनि भगवान के 10 नाम हर शनिवार के दिन जपे|

Related posts:

Pradosh vrat 2025: सितंबर 2025 में शुक्र प्रदोष व्रत कब कब है? नोट करे सही तिथि, महत्व, कथा और पूजा ...

कुंभ राशिफल 2025 (Aquarius Horoscope 2025) संपूर्ण भविष्यफल और उपाय

10 रुपये के नए नोट कैसे सँवार देते हैं किस्मत? 10 रुपए का नोट कैसे धन को करता है तिगुना?

Air India Plain Crash: 2025 में इतने भीषण हादसे क्यों हो रहे हैं? क्या ये कालचक्र का प्रभाव है?जानते...

धनतेरस के दिन करे ये खास उपाय, दिलाते है अपार धन का वरदान

Ketu greh: खराब केतु के 4 लक्षण आपके जीवन को हिला कर रख देते हैं! केतु के अशुभ प्रभाव को दूर करते है...

Dhanteras 2025: धनतेरस 2025 में भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें! वरना घर से मुंह मोड़ लेगी मां लक्ष्मी!

 ग्रहों का वक्री होना कैसे पहचानें? वक्री ग्रहों का कैसे होता हैं सीधा आप पर असर?

Bhai duj 2026: भैया दूज 2026 कब है! जाने सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा! 

कौन सी 3 राशियों को अचानक मिल सकता है अपार धन लाभ ! कुंडली में बना है राजयोग! जानिए कौन सी 3 राशियां...

ग्रह दोष से कैसे बिगड़ता है स्वास्थ्य? जानिए कैसे शिव के 1 मंत्र से मिलती हैं हर रोग से मुक्ति?

Guru ki mahadasha: गुरु की महादशा का क्या प्रभाव पड़ता है, नीच गुरु को मजबूत करने के उपाय

Leave a Comment