ज्योतिष शास्त्र में कपूर को काफी शक्तिशाली माना जाता है, कपूर के उपाय करके राहु केतु जैसे अशुभ ग्रहों को शांत किया जा सकता है|| साथ ही साथ आर्थिक तंगी दूर होती है || आज ओमांश एस्ट्रोलॉजी के पाठकों के लिए कपूर से जुड़े हुए उपाय लाएं हैं|| जिनको करने से आपको लाभ प्राप्त होगा तो आइए जानते है||

Kapur ke fayde: ज्योतिष शास्त्र में राहु केतु को पाप ग्रह की संज्ञा दी गई है|| जिन लोगो की कुंडली में राहु केतु अशुभ होते है, उन लोगो को डिप्रेशन, भय, व्यापार में हानि, धन की तंगी या कर्ज की स्थिति बन जाती हैं| साथ ही अगर इन अशुभ ग्रहों की महादशा या अंतर्दशा व्यक्ति के ऊपर चलती है तो मुश्किलों का सामना हर कदम पर व्यक्ति को करना पड़ता है| व्यक्ति भ्रम, मानसिक तनाव से घिर जाता है| सही गलत का फैसला नहीं ले पाता| गलत फैसले लेने से व्यक्ति और भी परेशानियों में फंस जाता है|

घर में क्लेश तनाव नकरात्मक वातावरण बन गया हो| तरक्की के रास्ते बंद हो गए हो| तो कैसे कपूर के उपाय हमारी सहायता कर सकते हैं| धन वैभव सुख समृद्धि हम प्राप्त कर सकते हैं|

आज राहु केतु से जुड़ा कपूर का उपाय बताने जा रहे हैं जिसको करने से अशुभ प्रभाव दूर होते है| आइए जानते हैं क्या है उपाय

राहु केतु दोष से मुक्ति:

अगर आपके बनते कार्य बिगड़ रहे है, हर काम में बाधा आ रही है| बार बार कोई अशुभ अप्रिय घटना घट रही है तो आपको भीमसेनी कपूर लेना है उसे गाय के शुद्ध घी में डूबो कर रोजाना शाम को जला कर पूरे घर में घुमाना है| ऐसा नित्य करने से राहु केतु का दुष्प्रभाव नष्ट होता है| साथ ही जिन कार्यों में बाधा आ रही थी वो काम भी निर्विघ्न पूरे होते है|

वास्तु दोष से मुक्ति:

अगर घर में वास्तु दोष है, यहां कहने का तात्पर्य ये है कि अगर शयन कक्ष, किचन, बाथरूम, सही दिशा में नहीं बने और इसके कारण घर में आय दिन तनाव होता है तो इन जगहों पर भीमसेनी कपूर के टुकड़े रख दें| कुछ दिनों में ये टुकड़े डिजॉल्व हो जाते है तो फिर से ये प्रक्रिया दोहराए| ऐसा करने से वास्तु दोष समाप्त होता है|

आर्थिक तंगी होती है दूर:

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए रात्रि में सारा काम समाप्त करने के बाद एक चांदी की कटोरी में भीमसेनी कपूर के टुकड़े के साथ 2 लौंग रख कर जला दें| ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती| दरिद्रता दूर होती है|

रोग मुक्ति उपाय:

स्नान के पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंद डाल कर स्नान करने से रोग तो दूर होते है साथ ही साथ व्यक्ति का आत्म विश्वास बढ़ता है| किस्मतबका साथ मिलना प्रारंभ हो जाता है|

Related posts:

Shiv Pooja Niyam : शिव पूजा से पहले जाने ये खास नियम

Ravivaar ke upay: सूर्य को मजबूत करने के उपाय और क्या होते है सूर्य खराब होने पर लक्षण

Success tips:सुबह उठकर करें ये काम, बदल सकती है किस्मत! जानिए सफलता का सूत्र!

पितृ दोष क्या होता है और क्या है उपाय

Bagulamukhi chalisa in hindi: बगलामुखी चालीसा पढ़ने के फायदे

अमावस्या के दिन करें ये 7 चमत्कारी उपाय, जागेगा सोया हुआ भाग्य | सावधान भूलकर भी ना करे ये काम!

तुला राशिफल साप्ताहिक :22 फरवरी से 28 फरवरी तक का भविष्यफल!

Ganesh Chaturthi 2025 : गणपति बप्पा को खुश करने का 1 उपाय ? देगा सालभर तरक्की!

Vrishabh rashi: . वृषभ राशि के लोगों का स्वभाव करियर, प्रेम और जीवन की सटीक भविष्यवाणी

16 नवंबर से बदल जाएगी इन राशि वालों की किस्मत! बनने जा रहा है अपार धन लाभ का योग!

Somvar ke upay: सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीज़? खुल जाएगा भाग्य का ताला!

सांप की अंगूठी पहनने के फायदे ,कैसे एक अंगूठी से अनेक फायदे प्राप्त होते है

Leave a Comment