जानिए मांगलिक दोष के लक्षण और उपाय:

Manglik Dosh: ये तो आप सभी जानते होंगे की मंगल दोष होने से व्यक्ति के विवाह में बाधाएं आती है| मंगल दोष होने के कारण विवाह से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है|

आज ओमांश एस्ट्रोलॉजी अपने पाठको के लिए मंगल दोष से संबंधित जानकारी लेकर प्रस्तुत है| तो आइए जानते है मांगलिक दोष के बारे में|

 

कितने प्रकार का होता है मांगलिक दोष:

किसी भी व्यक्ति के जीवन में होने वाले उतार चढ़ाव का कारण उसकी कुंडली में मौजूद ग्रहों नक्षत्रों की स्थिति पर निर्भर करता है| अगर कोई एक ग्रह खराब होने पर व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है|  ज्योतिष में मंगल दोष एक ऐसा दोष है जिसमे व्यक्ति के विवाह में अड़चने आती है| जिसके कारण व्यक्ति को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है| यह दोष मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव के कारण उत्पन होता है| यह मुख्य तौर पर मंगल दोष विवाहित जीवन में समस्याएं उत्पन्न करने का कारण बन सकता है|

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को सेनापति की उपाधि दी गई है| ये काफी उग्र गृह है| राशि चक्र की पहली  राशि मेष और आठवी राशि वृश्चिक के स्वामी है| विवाह से पहले कुंडली अवश्य किसी योग्य ज्योतिषाचार्य को दिखानी चाहिए| अगर किसी की कुंडली में मंगल लग्न, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम, और द्वादश भाव में से किसी भी भाव में है तो इसे मांगलिक दोष कहा जाता है| इसके अलावा मांगलिक दोष को चंद्र लग्न, सूर्य लग्न, और शुक्र से भी देखते है| ऐसे में कुंडली लड़के की हो या लड़की की हो विवाह से पहले मंगल दोष को दूर करने के उपाय अवश्य करा लेने चाहिए| वरना वैवाहिक जीवन हमेशा परेशानियों से भरा रहता है| मांगलिक व्यक्ति का विवाह मांगलिक से ही करना बेहतर रहता है| ज्योतिष के अनुसार कुछ लोगो की कुंडली में केवल 28 वर्ष तक ही मंगल दोष रहता है| वहीं मेष, कर्क, वृश्चिक राशि के लोगो में भी मंगल दोष जीवन भर के लिए नही रहता| यदि कुंडली में पूर्ण या आंशिक मंगल दोष है तो विवाह से पहले कुछ उपायों को अवश्य कर लेना चाहिए| इनको करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियां कम होती है|

कुंडली में मंगल दोष होने पर मांगलिक दोष वाले स्त्री या पुरुष से ही शादी करनी चाहिए, ऐसा करने से इस दोष की अशुभता समाप्त होती है| इस दोष के कारण व्यक्ति के स्वभाव में उग्रता देखने को मिलती है| खासकर अहंकार के कारण इनके रिश्ते खराब होते है| धन की बचत करने में जातक को परेशानी होती है| आर्थिक स्थिति पर भी इसका बुरा असर पड़ता है| छोटी छोटी बाते बड़े झगड़े रूप ले लेती है|

मंगल दोष दूर करने के उपाय:

* भात पूजन: मांगलिक दोष दूर करने के लिए भात पूजन कराया जाता है| उज्जैन में मंगलनाथ स्थान ऐसा एकमात्र स्थान है जहां भात पूजन होता है| भात पूजन कराने से यह दोष दूर होता है|

 

 * कुंभ विवाह: कुंभ विवाह में किसी घड़े से विवाह कराया जाता है ओर बाद में घड़ा फोड़ दिया जाता है| लेकिन कुंडली का विश्लेषण करके विद्वान ब्राह्मण की सलाह से ये किया जाना चाहिए|

 

 * सफेद सुरमा: सफेद सुरमा 43 दिन तक लगातार आंखो में लगाने से भी मंगल दोष समाप्त होता है|

 

* बड़ा उपाय: मंगलवार के दिन केसरिया रंग के गणेश जी को घर में स्थापित करे और नियमित तौर पर पूजा करें,इससे भी मंगल दोष दूर होता है| साथ ही मंगल ग्रह की शांति कराना आवश्यक होता है|

 

* मंगल का व्रत: मंगल का व्रत करने से भी मंगल दोष का निवारण होता है

Related posts:

मेष राशि: कैसे होते है मेष राशि के व्यक्ति

कर्क राशि के जातक कैसे होते है

Namak ke Totke : नमक के चमत्कारी असरदार उपायों से बदलेगी क़िस्मत,जानिए कैसे

पैसा नही टिकता तो झटपट करे ये उपाय, दिनोदिन तरक्की, ज्योतिषीय समाधान:

Nirjala Ekadashi 2024: 18 जून के दिन भगवान विष्णु की कृपा बरसती है जब आप ये खास उपाय करते है

सरकारी नौकरी पाने के लिए कौन सा मंत्र करें

Air India Plain Crash: 2025 में इतने भीषण हादसे क्यों हो रहे हैं? क्या ये कालचक्र का प्रभाव है?जानते...

कुंभ राशिफल 2025 (Aquarius Horoscope 2025) संपूर्ण भविष्यफल और उपाय

साल 2025 में कब कब लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण?

गणेश चतुर्थी 2024: स्थापना विधि, तिथि और उपाय , भूलकर भी न करे ये गलती,

Tula Rashifal 2025: तुला राशिफल 2025

Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जयंती पर जाने सिद्ध उपाय

Leave a Comment