shanidev.html

शनिवार के उपाय से जगाय सोया हुआ भाग्य:

धन की तंगी के कारण व्यक्ति को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है| अगर आप भी धन की तंगी से जूझ रहे है तो आज ओमांश एस्ट्रोलॉजी अपने पाठको के लिए धन के उपाय लेकर प्रस्तुत है| खासकर शनिवार के दिन करने वाले ये उपाय व्यक्ति को अपार धन प्राप्ति कराते है| तो आइए जानते हैं|

जीवन में धन कौन नही कमाना चाहता| लेकिन किसी को धन कमाने के अवसर प्राप्त होते रहते है, तो वहीं किसी को लाख प्रयास करके भी पैसों की तंगी बनी रहती है| ऐसे में हर व्यक्ति शुक्र के उपाय करके मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय करता है| लेकिन कुंडली में शनि और केतु अगर पीड़ित हो जाएं तो भी व्यक्ति धन की तंगी में फंस जाता है| अक्सर शनि या केतु खराब हो तो व्यक्ति का धन का नुकसान भी होता है| और कर्ज बढ़ते चले जाते है| तरक्की की बजाए असफलताएं मिलती चली जाती है| धन की तंगी हो या या व्यवसाय में हानि हो या नौकरी में व्यक्ति को तरक्की प्राप्त न हो पा रही हो| यानी की धन के मार्ग बंद हो रहे हो तो ऐसे में व्यक्ति का आत्म विश्वास कमज़ोर होता जाता है|

ग्रहों की बिगड़ी चाल व्यक्ति के जीवन में उथल पुथल मचा देती है| केतु खराब हो जाय तो ये धन का नुकसान तो कराता है साथ ही शरीर के निचले अंगो को भी प्रभावित करता है| ऐसे में परेशानी और बड़ जाती है| तो शनि और केतु के कुछ खास ऐसे उपाय जिन्हें करके आप अपने जीवन में धन की प्राप्ति कर सकते है| और परेशानियों से बच सकते है|

 

जहां शनि को शांत करने के लिए हनुमान जी की पूजा का विधान है, वही केतु को शांत करने के लिए मंगल और बृहस्पति के उपाय करके केतु को शांत कर सकते है|

 

जैसा कि आप जानते है शनि और केतु क्रूर ग्रह है, शनि धन के नुकसान के साथ क्रोध भी बढ़ाता है| और केतु धन के नुकसान के साथ साथ संतान उत्पत्ति में या संतान पक्ष से निराशा देता है| तो आज के उपाय बहुत खास है इनको करने से धन के साथ साथ व्यक्ति को और भी काफी लाभ प्राप्त होते है|

धन प्राप्ति हेतु शनिवार के उपाय:

 

* शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में प्रात: तिकोना लाल झंडा लगाएं| झंडे के किनारे पर सुनहरी गोटा लगा हो| ऐसा झंडा शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में लगाने से शनि और केतु दोनो शांत होते है| व्यक्ति को धन लाभ होता है|

 

* शनिवार के दिन दूध में जल और काले सफेद तिल डाल कर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से शनि और केतु शांत होते है| अपार धन मिलने की संभावनाएं तेजी से बनती है|

 

* शनिवार रात्रि  में काले चने सरसो के तेल में बना कर गरीबों में बांटने से शनि और केतु शांत होते है|

 

* प्रत्येक शनिवार शाम के समय हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जला कर हनुमान चालीसा का पाठ करें|

Related posts:

वृषभ राशि 2025: पैसा, प्यार और सफलता का बड़ा राज!

पैसों की तंगी दूर करते हैं ये ज्योतिषीय उपाय

Shubh Sanket: घर से निकलते समय कौन सी चीजें दिखें तो मिलते हैं शुभ संकेत ? 

मकर राशि के व्यक्ति का गुण, स्वभाव

Namak ka upay: नमक चमक पूजा क्या है?तुरंत असर दिखाती है ये पूजा ! बुरी नजर और धन की तंगी होगी अब दूर...

2026 Rashifal : मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क! 4 राशियों की भविष्यवाणी! 2026 कैसा बीतेगा नया साल?

जाने 2025 में नया वाहन लेने का शुभ मुहूर्त कब कब है?

राहु की महादशा

कैसे होते वृष राशि के जातक

Dhanteras 2025: धनतेरस 2025 में भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें! वरना घर से मुंह मोड़ लेगी मां लक्ष्मी!

Guruvar upay: गुरुवार का ये चमत्कारी उपाय धन और भाग्य दोनों दिलाता है! जानिए कैसे?

सावन 2025 का दूसरा सोमवार और एकादशी एक साथ होना अदभुत संजोग! इस महाशक्तिशाली दिन पर जाने विशेष!

Leave a Comment