Guru purnima: हर माह में एक बार पूर्णिमा का दिन आता है| लेकिन आषाढ़ मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता हैं| आज ओमाँश एस्ट्रोलॉजी के पाठको के लिए बेहद खास जानकारी लेकर प्रस्तुत है| गुरु पूर्णिमा के दिन का बहुत महत्व है| इस दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति अपने श्रद्धा सुमन आदर सम्मान भेंट करते है| साथ ही भगवान श्री हरी और मां लक्ष्मी की पूजा मां तुलसी की पूजा का विधान है|
इस दिन पर सूत का धागा लेकर हल्दी के पानी में पीला करके इसमें 108 गांठ बांधे ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: का जप करते हुए तुलसी मां के गमले पर अपनी मनोकामना बोलते हुए बांधे| इसको करने से जल्द ही आपकी इच्छापूर्ति होती है|
इस शुभ अवसर तामसिक भोजन से दूर रहे| ब्रह्चार्य का पालन करें|

गुरु पूर्णिमा के दिन आप अपने गुरु को पीले फल भेंट करें| पीले फूलों की माला चढ़ाए| और इस मंत्र का जप करें: “गुरुरब्रह्मा गुरुरविष्णु गुरुरदेवो महेश्वर: गुरुर: साक्षात परम ब्रह्म तत्समय श्री गुरुवे नम:”
इस प्रकार इस मंत्र का जप करें |
गुरु पूर्णिमा के दिन दान पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है| खासकर गोशाला में गोमाता को हरा चारा अवश्य खिलाएं|
हिंदू धर्म में प्रथम गुरु माता पिता को कहा गया है| इसीलिए गुरु पूर्णिमा के दिन एक स्थान पर बैठा कर उनकी परिक्रमा करे वा उनके चरण स्पर्श करके आशीर्वाद प्राप्त करें|

पीले वस्त्र का महत्व:

गुरु पूर्णिमा के दिन पूजा करते समय पीले वस्त्र धारण करें| पीला रंग गुरु ग्रह से संबंधित है| अर्थात पीले वस्त्र धारण करने से आपका गुरु ग्रह मजबूत होता है| वही इस दिन केले के पेड़ की पूजा करें|

आर्थिक तंगी दूर करने हेतु:

गुरु पूर्णिमा के दिन एक चुटकी हल्दी भगवान विष्णु को अपनी समस्या बोलते हुए अर्पित करें| साथ ही स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी डाल लकड़ी की चौंकी पर बैठ कर स्नान करें|

जल्दी विवाह के लिए उपाय:

विवाह में देरी होने से तनाव में है तो लाल कलावा तुलसी के गमले पर बांधे| और शुद्ध घी का दीपक जलाएं| और अपनी मनोकामना बोले| जल्द ही आपके जीवन धन की वृद्धि होती है| और आपकी मनोकामना पूर्ण होती हैं|

रोग मुक्ति उपाय

अगर किसी व्यक्ति को रोग बने रहते है तो गुरु पूर्णिमा के दिन रोगी व्यक्ति अपने सिर से 3 बार वार कर मंदिर में दान कर दें| आपके रोग जल्दी दूर होंगे|

Related posts:

सफ़ेद चंदन का तिलक लगाने से क्या होता है? किन लोगों को विशेष रूप से लगाना चाहिए?

कुंभ राशिफल 2025 (Aquarius Horoscope 2025) संपूर्ण भविष्यफल और उपाय

Vrishabh rashi october 2025 rashifal: वृषभ राशि अक्टूबर मासिक राशिफल विस्तृत जानकारी!

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह आपकी राशि पर क्या असर डालेगा चंद्रग्रहण? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल!

कमज़ोर बुध के लक्षण और उपाय

Dhanu rashi:धनु राशि अक्टूबर 2025 मासिक राशिफल! मिलेगा लाभ और रिश्तों में खुशियां या फिर कोई चुनौती?

आज का राशिफल - 20 जुलाई 2025  दिन (रविवार) ! ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार जाने आज का दिन आपके लिए कै...

Chaitra Navratri 2026 kab hai? सही तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि और नवरात्रि में धन प...

Shani Amavsya 2025: शनि अमावस्या 2025 में कब है?, बचकर रहे इन कार्यों से

पैसों की तंगी दूर करते हैं ये ज्योतिषीय उपाय

मकर संक्रांति 2026: पुण्य काल, महापुण्य काल कब है! कौन सा दान है सबसे श्रेष्ठ? जानें अभी!

Bhagyashali kanyaye: कौन से मूलांक में जन्मी कन्याएँ होती हैं सबसे भाग्यशाली? जानिए अंक ज्योतिष का य...

Leave a Comment