तुलसी के उपाय
तुलसी के पत्तो को छू कर ये एक मंत्र बोले ,चमत्कारी फायदे:
हिंदू धर्म में तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है| तुलसी धरती पर स्वर्ग का पौधा है| तुलसी के अंदर औषधीय गुण भी पाए जाते है| जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वह साक्षात श्री हरी की कृपा बरसती है| आज ओमाँश एस्ट्रोलॉजी अपने पाठको के लिए तुलसी के पत्तो के चमत्कारी उपाय लेकर प्रस्तुत है
Basil leaf benefits: जिस घर में तुलसी मां का वास होता है उस घर सुख समृद्धि हमेशा बनी रहती है| तुलसी के बिना पूजा पाठ सम्पूर्ण नही होता| भगवान श्रीं हरी की पूजा हो या हनुमान जी को तुलसी अर्पित करनी हो| तुलसी का अलग ही महत्व है| आमतौर पर घर में रामा और श्यामा तुलसी लगाई जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं तुलसी कई प्रकार की होती है| तुलसी से असीमित आश्चर्यजनक लाभ प्राप्त होते है|
तुलसी के प्रकार:
तुलसी कुल 5 प्रकार की होती है|
* श्यामा तुलसी
* रामा तुलसी
* श्वेत तुलसी
* वन तुलसी
* नींबू तुलसी
श्वेत तुलसी: श्वेत तुलसी को विष्णू तुलसी के नाम से भी जाना जाता है| इस तुलसी में पुष्प श्वेत रंग के होते है| इसी कारण इसे श्वेत तुलसी कहा जाता है| इसका इस्तेमाल भगवान श्री हरी विष्णु जी की पूजा में किया जाता है|
वन तुलसी/ नींबू तुलसी:
इस तुलसी को जंगली तुलसी के नाम से भी पुकारते है|वही नींबू तुलसी के पेड़ के पत्तियां नींबू के पेड़ की तरह होती है| इसे प्रेहल्दा तुलसी भी कहा जाता है|
श्यामा तुलसी: इसके पत्ते गहरे बैंगनी रंग के होते है| श्याम रंग होने के कारण इसे श्यामा तुलसी कहा जाता है| ये तुलसी भगवान कृष्ण को बेहद प्रिय है इसीलिए इसे कृष्ण तुलसी भी कहा जाता है|
रामा तुलसी: इसके पत्ते हरे रंग के होते है ये तुलसी भगवान राम को अतिप्रिय है| रामा तुलसी के पत्ते मीठे होते है| इस तुलसी को घर में लगाना बेहद शुभ होता है| इसे लगाने से घर में लगातार तरक्की होती है|
तुलसी के पौधे पर कच्चा दूध गुरुवार और शुक्रवार को चढ़ाने से भाग्य सौभाग्य में बदलता है| कच्चा दूध एकादशी के दिन भी तुलसी पर चढ़ा सकते है, ऐसा करने से गरीबी दूर होती है|
सावन में लगाएं तुलसी का पौधा:
सावन माह में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है|
तुलसी का पौधा हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में लगाने से शुभता प्राप्त होती है|
तुलसी को पवित्र हाथो से ही छूना चाहिए| जब भी तुलसी के पत्ते आप तोड़े तो पहले तुलसी मां के समक्ष प्रार्थना करके निवेदन करके तोड़े|
तुलसी का पत्ता तोड़ते हुए बोले ये मंत्र:
तुलसी की पूजा और जल चढ़ाते हुए ये एक मंत्र बोलने से व्यक्ति के कष्ट दूर होते है| मंत्र है “ॐ सुभ्रदाए नम:”
तुलसी के उपाय:
हनुमान जी को ऐसे चढ़ाए तुलसी: मंगलवार के दिन तुलसी के 11 पत्ते सीधे हाथ में 11 लेकर अपनी मनोकामना बोलते हुए हनुमान जी को अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है|
* तुलसी की पत्तियां सूख जाने पर स्नान के पानी में भिगो कर स्नान करने से नकरात्मक शक्ति दूर होती है | साथ ही भगवान श्री कृष्ण के बालरूप की पूजा करते है तो तुलसी की सूखी पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं|
* तुलसी की सूखी पत्तियों को लाल कपड़े में बांध कर धन के स्थान पर रख दें, ऐसा करने से मां लक्ष्मी का स्थाई वास होता है| आर्थिक संपन्नता प्राप्त होती है|
* व्यापार में तरक्की के लिए तुलसी के पौधे पर पीला वस्त्र बांध कर व्यवसाय स्थल पर रख कर नियमित पूजा करने से दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की प्राप्त होती है|