Namak ke upay: हर व्यक्ति जीवन में सुख सुविधाओं की इच्छा रखता है| धन प्राप्ति की इच्छा भला किसको नही होती| इसके लिए व्यक्ति दिन रात मेहनत भी करता है फिर भी पर्याप्त मात्रा में धन प्राप्त नहीं कर पाता| इसके लिए ज्योतिष में समुद्री नमक से जुड़े कुछ उपाय बताए गए है| जिनको करने से न केवल खुशियां बढ़ती है साथ धन की आवन तेजी से होती है| वस्तु शास्त्र में भी नमक के उपायों को कारगर माना गया है| तो आज प्रस्तुत है नमक से जुड़े उपायों को लेकर, ओमाँश एस्ट्रोलॉजी अपने पाठको के लिए बेहद खास उपाय लेकर आए है जिनको करने से आपके जीवन से परेशानी दूर होती है| तो आइए जानते हैं|

नमक के उपाय तेजी से असर दिखाते हैं और पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती है| साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है| घर से क्लेश दूर होते है| पति पत्नी का तनाव दूर होता है| बुरी नजर हो या नकरात्मक शक्ति हो वो भी नष्ट होती है| नमक से जुड़े चमत्कारी उपाय और इसके लाभ के बारे में आइए जानते हैं|

  • * बुरी नजर का दोष खत्म होता है|
  • •धन की तंगी दूर होती है|
  • * वास्तु दोष दूर होता है|
  • * राहु केतु शांत होते है|
  • * रोग दूर होते है|
  • * मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है|

धन लाभ प्राप्ति: यदि धन की तंगी से जूझ रहे है, कर्ज हो गया है| तो ये उपाय बहुत शक्तिशाली है| घर के उत्तर पूर्व दिशा में कांच के ग्लास में नमक को पानी में डाल कर रखे और उसके पीछे लाल बल्ब लगा दें, जैसे ही ये पानी सूख जाए ये प्रक्रिया फिर से करें| आर्थिक स्थिति अच्छी होती जायेगी|

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु: तिजोरी में लाल छोटा सा कपड़ा बिछाएं और उस पर डली वाले नमक के कुछ टुकड़े रखे| कुछ दिनों में ये नमक उड़
जाएगा, आप फिर से नमक रखते रहे | इस उपाय को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है|

राहु केतु के बुरे प्रभाव को दूर करने हेतु: कुंडली में राहु केतु अशुभ होना व्यक्ति के लिए मुसीबतें खड़ी करते है| ऐसे में बाथरूम में कांच की कटोरी में नमक रख दें| कुछ दिनों के अंतराल पर ये नमक को फ्लश कर दें और फिर से नमक रखे ऐसा करने से राहु केतु के बुरे प्रभाव दूर होते है|

परिवार में क्लेश को दूर करने हेतु: इसके लिए सुबह घर के मुख्य द्वार पर नमक मिश्रित जल का छिड़काव करें| घर का क्लेश दूर होगा|

बुरी नजर दूर करने हेतु: जिस भी व्यक्ति को बुरी नजर हो एक मुट्ठी नमक उस व्यक्ति के सिर से 7 बार वार कर इस नमक को सिंक में बहा दें|

घर से नकरात्मक शक्ति को दूर करने हेतु: घर में हर बुधवार के दिन नमक का पोछा लगाए और ये पानी घर से बाहर फेंक दें|

सावधानी: गुरुवार और रविवार के दिन नमक को भूलकर भी न फेंके और न ही इसका पोछा लगाएं|

Related posts:

तुलसी के पौधे का गुप्त उपाय! तुलसी को छूकर बोले ये मंत्र! सुख और समृद्धि दोनों मिलते हैं!

सपने में मंदिर दिखना, ईश्वर आपको क्या संकेत देते है

Mangal Gochar 2025: क्या आपके लिए 2025 में मंगल का गोचर शुभ रहेगा?

Sawan 2025: सावन 2025 के तीसरे सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाए ये चमत्कारी पत्ते! महादेव होते हैं प्रसन्न...

Shani Greh: बालों की खूबसूरती और शनि ग्रह का क्या है कनेक्शन? क्या आप भी हो रहे हैं गंजेपन के शिकार!

दिसंबर महीने में जन्मे लोग वास्तव में कैसे होते हैं? क्यों होते हैं ये खास! जानिए वास्तविकता?

Mangal dosh: मंगल दोष मिटाने के 7 चमत्कारी टोटके! शादी में आ रही अड़चन होगी दूर! बजेगी शहनाई!

Karwachauth 2025: करवा चौथ 2025 में कब है? जानिए सही तारीख, पूजा विधि, व्रत कथा !

Diwali 2024: दिवाली पर गणेश जी के साथ माता लक्ष्मी की पूजा क्यों होती है?

Guru ki mahadasha: गुरु की महादशा का क्या प्रभाव पड़ता है, नीच गुरु को मजबूत करने के उपाय

गाल पर तिल का मतलब: सौभाग्य, प्रेम या कुछ और?

Mangal ke upay: मंगलवार को शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए? मंगलवार के उपाय! जानिए अभी!

Leave a Comment